दीक्षा समारोह की अध्यक्षता करेंगी राज्यपाल, तीन दिनी प्रवास के दौरान गंगा आरती व देव दीपावली में लेंगी भाग

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12 से 14 नवंबर तक शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 09:28 AM (IST)
दीक्षा समारोह की अध्यक्षता करेंगी राज्यपाल, तीन दिनी प्रवास के दौरान गंगा आरती व देव दीपावली में लेंगी भाग
दीक्षा समारोह की अध्यक्षता करेंगी राज्यपाल, तीन दिनी प्रवास के दौरान गंगा आरती व देव दीपावली में लेंगी भाग

वाराणसी, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12 से 14 नवंबर तक शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इस दौरान वह प्रमुख रूप से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षा समारोह की अध्यक्षता भी करेंगी। 

राज्यपाल 12 नवंबर को प्रयागराज से हेलीकाप्टर द्वारा सुबह पौने ग्यारह बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षा समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगी।

वहां से वह शाम में कैंटोमेंट में भारत विकास परिषद की ओर से स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने जाएंगी। देर शाम वह गंगा आरती व देव दीपावली में भी भाग लेंगी। अगले दिन राज्यपाल सुबह सवा 10 बजे पुलिस लाइन से सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगी। वहां वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद  दोपहर लौट आएंगी। यहां काशी गुजरात समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ व कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लेंंगी। अगले दिन 14 नवंबर को राज्यपाल सारनाथ का भ्रमण करने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच लखनऊ लौट जाएंगी। 

chat bot
आपका साथी