नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने की स्मार्ट सिटी व शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

प्रदेश के नगर विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में स्मार्ट सिटी व नगर विकास के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 10:16 AM (IST)
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने की स्मार्ट सिटी व शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने की स्मार्ट सिटी व शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

वाराणसी, जेएनएन। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में स्मार्ट सिटी व नगर विकास के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विकास परियोजनाएं समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने आगामी 12 नवंबर को काशी में होने वाले देव दीपावली महोत्सव से पूर्व घाटों की सफाई व सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

 समीक्षा बैठक में बताया गया कि शहर में कूड़ा कलेक्शन हेतु 201 वाहन हैं। सभी में जीपीएस लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे कूड़ा उठान की मानिटरिंग प्रभावी ढंग से हो सकेगी। तंग गली में साफ-सफाई के लिए 3.50 करोड़ रुपए के यंत्र लगाए जा रहे हैं। शहर में 160 पार्क हैं जिनमें 80 विकसित हैं। 40 अविकसित पार्कों को 14वें वित्त आयोग से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिसमें बाउंड्री वॉल निर्माण, समतलीकरण आदि के कार्य किए जाने की योजना बना ली गई है। शहर में रोड पैचअप का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि देव दीपावली के दृष्टिगत घाटों के क्षेत्र तथा पर्यटकों के ठहरने के स्थलों आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता पर 12 नवंबर से पूर्व ठीक कर लें तथा अवशेष नगर की समस्त सड़कें प्रत्येक दशा में 20 नवंबर तक पैचअप कर ले। देव दीपावली पर घाटों को जाने वाले क्षेत्रों में 9 स्थानों पर वाहन पार्किंग रहेंगे। बैठक में नगर की जलापूर्ति व्यवस्था, वेडिंग जोन, खिड़कियां घाट के सुदृढ़ीकरण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पंचकोसी मार्ग का निर्माण कार्य, सीवर व्यवस्था आदि बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

नगर के समस्त 21 कूड़ा घर स्मार्ट होंगे। इसका प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि कूड़ा कचरा ले जाने वाले वाहन ढक कर जाएं। उन्होंने शहर के सभी 64 प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाकर स्कूलों को सुदृढ करने का सुझाव दिया। बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए समस्त घरों को सूचीबद्ध करने, कामर्शियल प्रॉपर्टी को चिह्नित करने तथा टैक्स अदायगी के सरलीकरण के साथ सेल्फ एसेसमेंट पर बल दिया गया। मंत्री ने नगर निगम की विभिन्न सेवा प्रदाता यूनिटों को आर्थिक की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सेवापुरी के विधायक नीलरतन पटेल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी