Police Encounter : जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय दो लुटेरे गिरफ्तार, दो लाख की लूट में थे शामिल

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना व सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक गोली प्रभारी निरीक्षक के पहने बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायर किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 02:28 PM (IST)
Police Encounter : जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय दो लुटेरे गिरफ्तार, दो लाख की लूट में थे शामिल
जौनपुर सरायख्वाजा थाना व सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। सरायख्वाजा थाना व सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।बदमाशों के पास से दो तमन्चा, व मोबाइल के अलावा लूट की एक मोटर साईकिल और 14 हजार रुपये नकद बरामद किया है।

पुलिस रविवार रात संदिग्धों की जांच कर रही थी। स्वाट व सर्विलांस की टीम को पतहना मोड़ पर एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति जमुहाई आनापुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर दोनों भागने लगे। अपने आप को पुलिस के सामने घिरा देख पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली प्रभारी निरीक्षक के पहने बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायर किया।

इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी बसन्तपुर थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी बताया। दूसरे की पहचान आकाश सिंह पुत्र लौटानी सिंह निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों ने कुछ दिन पहले सिद्दीकपुर में समूह संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। घायल का इलाज पीएचसी करंजाकला में कराया गया।

chat bot
आपका साथी