मंडुआडीह में कुएं पर नहाने गए टेंपो चालक ने गाटर के सहारे लगाई फांसी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में निवासी दशरथ बिन्द (48) ने गुरुवार सुबह कुएं की गराड़ी से रस्सी के सहारे फन्दा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 12:47 PM (IST)
मंडुआडीह में कुएं पर नहाने गए टेंपो चालक ने गाटर के सहारे लगाई फांसी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मंडुआडीह में कुएं पर नहाने गए टेंपो चालक ने गाटर के सहारे लगाई फांसी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

वाराणसी, जेएनएन। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में निवासी दशरथ बिन्द (48) ने गुरुवार सुबह कुएं की गराड़ी से रस्सी के सहारे फन्दा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस बाबत मृतक के श्वसुर लालजी बिन्द ने पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

दशरथ बिन्द मूल निवासी ग्राम जलालपुर पोखरी जिला मीरजापुर का निवासी था और महेशपुर में किराये पर रह कर ऑटो चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। पुत्र राहुल और दो पुत्रियां पिंकी और साधना हैं। जिनमें से एक पुत्री पिंकी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह वह बाल्टी लेकर कुएं पर नहाने गया कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा की दशरथ बिन्द का शव कुएं की गराड़ी के सहारे कुएं में लटक रहा है।

घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के श्वसुर ने पुलिस को सूचना दिया और मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। मौके से पुलिस को कोई सूसाइड नोट भी नही मिला है। मृतक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसका कारण पता नहीं स्‍पष्‍ट हो सका। 

chat bot
आपका साथी