मकर संक्रांति पर नहीं निकली धूप, आसमान में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान का बढ़ा ग्राफ

मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को धूप नहीं निकली। ठंड कोहरा व गलन के बीच लोग पर्व का आनंद ले रहे हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 12:36 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 05:02 PM (IST)
मकर संक्रांति पर नहीं निकली धूप, आसमान में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान का बढ़ा ग्राफ
मकर संक्रांति पर नहीं निकली धूप, आसमान में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान का बढ़ा ग्राफ

वाराणसी, जेएनएन। मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को धूप नहीं निकली। ठंड, कोहरा व गलन के बीच लोग पर्व का आनंद ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लंबे समय से ठंड झेल रहे लोगों की परेशानियां कम नहीं हुईं। वहीं अधिकतम तापमान में प्वाइंट नौ डिग्री सेल्सियस गिर गया। मंगलवार को दिन में धूप के बावजूद गलन बनी रही। हालांकि  वहीं शाम होते गलन और भी बढ़ गई। 

वाराणसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री व न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान बढऩे से दिन में ठंड से लोगों को राहत मिली। शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी की शाम तक वार्म फ्रंट लौटने के आसार हैं। ऐसे में बदली हो सकती है। वहीं 16 व 17 जनवरी को बारिश भी होने की संभावना है। लगातार पड़ रही ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरा व सर्द हवा लगातार गलन को बढ़ा रही है। इससे लोगबाग ठिठुर जा रहे हैं। सर्द रातें आमजन व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों पर भारी पड़ रही है।

ठंड से दो की मौत

ठंड लगने से धोबी समाज के जिलाध्यक्ष और बुनकर की मौत हो गई। कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानी गांव निवासी धोबी समाज केजिलाध्यक्ष कन्हैयालाल कन्नौजिया को सोमवार रात ठंड लग गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, जंसा थाना वेलौडी गांव निवासी सुनील पटेल उर्फ पांचू पटेल 35 वर्ष की सोमवार देर रात ठंड लगने से मौत हो गई। लोहता में पावर लूम चलाने वाले सुनील रात में जब घर पहुंचे तो ठंड से कांप रहे थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक सांस उखड़ चुकी थी।

ठंड से बालिका की मौत का प्रशासन ने लिया संज्ञान

मऊ के  मधुबन थाना क्षेत्र के सरायमेवागिरी में ठंड से बालिका की मौत होने के मामले का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दूबे और चिकित्सा अधीक्षक राजीव कुमार पांडेय ने बालिका के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल करते हुए जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट प्रेषित किया है। क्षेत्र के सरायमेवागीरी निवासी गोपाल की 6 वर्षीय पुत्री की बीते शनिवार को ठंड लगने से तबियत खराब हो गई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन इलाज की व्यवस्था करते तब तक रविवार की शाम को उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी