अखिल भारतीय एथलेटिक चैपियनशिप मे नीलू ने जीता रजत पदक
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैपियनशिप मे उलार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर दौड़ मे रजत पदक जीता।
जागरण संवाददाता, वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर मे चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैपियनशिप मे उलार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर दौड़ मे रजत पदक जीता। इस स्पर्धा मे राजस्थान की स्नेहा जैन ने स्वर्ण और केरल की टी. मारिया ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद नीलू ने फोन पर बताया कि यह उनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50वां पदक है। वर्ष 2009 मे पहला स्वर्ण पदक हरियाणा मे आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैपियनशिप मे 100 मीटर दौड़ मे जीता था। इसी वर्ष फिनलैड मे आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैपियनशिप मे भारत के लिए ऊंची कूद मे कांस्य पदक जीता। उसके बाद एशिया और राष्ट्रीय स्तर पर 48 पदक जीते। राज्यपाल राम नाईक नीलू को मार्वलस पर्सनैलिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश सरकार 'रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार' से सम्मानित कर चुकी है।