माध्यमिक शिक्षा स्वयं प्रभा से अब स्वयं पढ़ रहे विद्यार्थी, छात्रों ने दिखी उत्सुकता, डटे रहे टीवी के सामने

लॉकडाउन में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा दस व 12 के विद्यार्थियों स्वयं प्रभा शैक्षिक चैनल की शुरूआत की है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 11:10 AM (IST)
माध्यमिक शिक्षा स्वयं प्रभा से अब स्वयं पढ़ रहे विद्यार्थी, छात्रों ने दिखी उत्सुकता, डटे रहे टीवी के सामने
माध्यमिक शिक्षा स्वयं प्रभा से अब स्वयं पढ़ रहे विद्यार्थी, छात्रों ने दिखी उत्सुकता, डटे रहे टीवी के सामने

वाराणसी, जेएनएन। लॉकडाउन में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा दस व 12 के विद्यार्थियों स्वयं प्रभा शैक्षिक चैनल की शुरूआत की है। दूरदर्शन से शुक्रवार को इसका प्रसारण भी शुरू हो गया है। ऐसे में हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों पढऩे के लिए मोबाइल की निर्भरता खत्म हो गई है। स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से बच्चे स्वयं ही पढ़ाई में जुटे हुए हैं।

चैनल के माध्यम फिलहाल अभी 30- 30 मिनट का दो पीरियड चलाया जा रहा है। चैनल पर सुबह-शाम दो बार कक्षाएं चल रही है। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बाद दोबारा शाम 4.30 से 6.30 तक क्लास चलाया जा रहा है ताकि किसी भी विद्यार्थी की क्लास सुबह की छूट जाय तो वह शाम को कर सके। विभिन्न विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने सरल भाषा में वीडियो तैयार किया जिससे विद्यार्थियों को आसानी से समझ में आ सके। स्वयं प्रभा चैनल को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी गई। तमाम विद्यार्थी सुबह 11 बजे टीवी के सामने कापी-कलम लेकर पढऩे देखे गए। आर्य महिला इंटर कालेज में कक्षा दस में पढऩे वाली अदिति सिंह ने बताया कि पहले दिन मैथ में त्रिकोण भित्ती की पढ़ाया गया। वीडियो में काफी सरल व रोचक तरीके से समझाया जा रहा था। ऑनलाइन होने के बावजूद मैथ समझ में आ रहा था। इसी प्रकार 10वीं की मुस्कान यादव व 12वीं की श्रुति त्रिपाठी को भी ऑनलाइन क्लास में कोई दिक्कत नहीं आया। कहा कि मैथ व इंग्लिश पूरी तरह से समझ में आ रही हैं।

दीक्षा पोर्टल की सुविधा

ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर ई-कंटेंट भी अपलोड किया है। इसके अलावा दीक्षा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन पढऩे की सुविधा है। दीक्षा पोर्टल पर कक्षा छह से 12वीं तक की पाठ्य सामग्री अपलोड है। वहीं ई- लर्निंग के लिए सभी शिक्षकों को क्लासवार बच्चों का वाट्स-एप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया है। तमाम शिक्षक वाट्स-एप के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी