Akanksha Dubey की मौत के मामले में समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था दोनों पर मुकदमा

Akanksha Dubey की मौत के मामले में दूसरे आरोपित आजमगढ़ निवासी संजय सिंह को क्राइम ब्रांच व सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

By devendra nath singhEdited By: Publish:Wed, 12 Apr 2023 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 12 Apr 2023 10:05 PM (IST)
Akanksha Dubey की मौत के मामले में समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था दोनों पर मुकदमा
Akanksha Dubey की मौत के मामले में समर सिंह के बाद संजय सिंह भी गिरफ्तार : जागरण

वाराणसी, जागरण संवाददाता: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में दूसरे आरोपित आजमगढ़ जिले के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह को क्राइम ब्रांच व सारनाथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पहले से ही जेल में बंद समर सिंह के करीबी संजय सिंह को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनको सिविल जज (जूनियर डिवीजन फास्टट्रैक द्वितीय) तनया गुप्ता के समक्ष पेश किया। पेशी के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी उत्तम त्रिपाठी ने विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर संजय सिंह को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी देते हुए उसकी न्यायिक रिमांड बनाने की अदालत से अपील की। अदालत ने आरोपित का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेज दिया।

बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ क्षेत्र के एक होटल सोमेंद्र में फंदे से लटकता मिला था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। समर सिंह को पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी