Republic Day 2021 In Varanasi : काशी विद्यापीठ की छात्रा साक्षी मसीह ने कैंट थाने में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर कैन्ट थाना परिसर में सांकेतिक अधिकारी के रूप में नामित काशी विद्यापीठ की छात्रा साक्षी मसीह ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाने के बाद ध्वजारोहण किया। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर अमित राय के नेतृत्व में मौजूद सभी कर्मियों द्वारा परम्परागत सलामी दी गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:44 PM (IST)
Republic Day 2021 In Varanasi : काशी विद्यापीठ की छात्रा साक्षी मसीह ने कैंट थाने में किया ध्वजारोहण
कैंट थाना परिसर में सांकेतिक अधिकारी के रूप में नामित काशी विद्यापीठ की छात्रा साक्षी मसीह ने ध्वजारोहण किया।

वाराणसी, जेएनएन। Republic Day 2021 In Varanasi : गणतंत्र दिवस पर कैंट  थाना परिसर में सांकेतिक अधिकारी के रूप में नामित काशी विद्यापीठ की छात्रा साक्षी मसीह ने पुलिसकर्मियों  को संविधान की शपथ दिलाने के बाद ध्वजारोहण किया। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर अमित राय के नेतृत्व में मौजूद सभी कर्मियों द्वारा परम्परागत सलामी दी गई। ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में इंस्पेक्टर कैंट राकेश सिंह के अलावा तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे। छात्रा ने संक्षिप्त रूप से गणतंत्र के महत्व को भी बताया। मिशन शक्ति के तहत बनाई गई सांकेतिक अधिकारी साक्षी को इंस्पेक्टर कैंट ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। वहीं पुलिसकर्मियों के बीच ध्वजारोहण कर खुद को गौरवान्वित  महसूस करते हुए देश की अखंडता अक्षुणता को बरकरार रखने के लिये खुद को भी संकल्पित किया।

लोहता थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को थाना परिसर में शान से तिरंगा लहराया गया। ध्वजारोहरण के बाद पुलिसकर्मियों को कर्तव्य परायणता और बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपने थाना परिसर में 72 वे गणतंत्र दिवस पर मिशन शक्ति के अंतर्गत मेधावी बालिका सांकेतित अधिकारी (नायिका) अर्पिता उपाध्याय से थाना परिसर में सुबह ध्वजारोहण कराया और आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया। बाद मे थानाध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य परायणता एवं बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के दौरान पूरा स्टाफ मौजूद था। मड़ुवाडीह  थाना मंडुआडीह थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा

मंडुआडीह थाना परिसर में शान से तिरंगा लहराया गया। ध्वजारोहरण के बाद पुलिसकर्मियों को कर्तव्य परायणता और बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने  नेशनल कबड्डी प्लयेर अंत्रा से थाना परिसर में सुबह ध्वजारोहण कराया और आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया।

chat bot
आपका साथी