Coronavirus Update Jaunpur में रिकॉर्ड 43 कोरोना वायरस संक्रमित एक ही दिन में मिले, संख्या पहुंची 92

जौनपुर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में 43 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 12:13 AM (IST)
Coronavirus Update Jaunpur में रिकॉर्ड 43 कोरोना वायरस संक्रमित एक ही दिन में मिले, संख्या पहुंची 92
Coronavirus Update Jaunpur में रिकॉर्ड 43 कोरोना वायरस संक्रमित एक ही दिन में मिले, संख्या पहुंची 92

जौनपुर, जेएनएन। जनपद में कोरोना ने महामारी का रूप ले लिया है। शुक्रवार को बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में चार सगे भाइयों समेत 43 पाजिटिव मिले हैं। यह अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में अब पीडि़तों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इनमें दो की मौत होने के साथ ही 12 स्वस्थ भी हो चुके हैं। संक्रमितों में अधिकांश मुंबई से आने वाले परदेशी ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखते हैं। मई माह में संक्रमण की बाढ़ से जनपदवासी भयभीत हैं।

जौनपुर में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व विभिन्न वाहनों से हर दिन भारी संख्या में श्रमिक व प्रवासी पहुंच रहे हैं। जिनकी थर्मल स्क्रीङ्क्षनग के दौरान संक्रमण का लक्षण मिलने पर ही नमूना लिया जा रहा है। महामारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दिनों में 60 पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य टीम द्वारा 15 व 16 मई को आने वाले प्रवासियों की जांच में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में 43 संक्रमित मिले हैं। पीडि़तों में सिरकोनी विकास खंड के खलीलपुर निवासी चार सगे भाई हैं। सूची आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीडि़तों को एंबुलेंस से सुरक्षा के बीच नगर के मीरपुर स्थित अस्थाई एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीते गुरुवार को भी 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें 15 मरीज मुंबई और एक सूरत से आया था। पीड़ितों में सबसे अधिक मड़ियाहूं ब्लाक के पांच, बदलापुर के तीन और डोभी, केराकत, मछलीशहर और खुटहन ब्लाक के दो-दो मरीज थे। संबंधित गांवों को हाॅटस्पाॅट के रूप में चिन्हित करते हुए सील कर दिया गया है। अब नई रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पसीने छूट रहे हैं।

दो प्रवासियों की मौत, कोरोना संक्रमित होने का अंदेशा

नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के विजयगिरी गांव व रामपुर बाजार में शुक्रवार को दो प्रवासियों की मौत हो गई। दोनों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका से लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

विजयगिरी गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय विजयगिरी में क्वारंटाइन युवक अनिल कुमार पटेल 12 दिन पूर्व मुंबई से आकर जिला मुख्यालय स्थित मतापुर मोहल्ले में था। गुरुवार की शाम वह घर आया था। हालत बिगडऩे पर परिवार के लोग आटोरिक्शा से जौनपुर ले गए। रात को वापस आकर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन में था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डा. आलोक ङ्क्षसह ने बताया कि मृतक 12 दिन पूर्व भिमंडी से आया था। वह क्रॉनिक लिवर डीजीज से पीडि़त था। उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। उसके संपर्क में आए तीन लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। युवक की मौत से गांव में हड़कंप की स्थिति है।

इसी तरह रामपुर बाजार की काका गली के पास सुबह अबूझ हाल में प्रवासी वृद्ध की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी कार्य से रामपुर बाजार आए भीमपुर (फजुलहां) गांव निवासी सदानंद यादव (65) की बाजार में ही काका गली के पास सीढ़ी पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। बताया गया कि उसी सर्दी-खांसी के साथ छींक भी आ रही थी। जो मुंबई से पुत्र सनी यादव संग 13 मई को ट्रक से घर आए थे। मृत वृद्ध के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका में पुलिस ने आस-पास के लोगों व स्वजनों को शव के पास जाने से मना कर दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रभारी चिकित्सधिकारी रामपुर डा. प्रभात यादव व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। स्वजनों को शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की इजाजत दे दी। इस बारे में पूछने पर डा. प्रभात यादव ने कहा कि मृत्यु स्वाभाविक लग रही है। संक्रमण होता तो एक-दो दिन बीमारी से झेलना पड़ता। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर अब मृतक के पुत्र सनी व अन्य स्वजनों का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी