देर रात जौनपुर में मार्ग दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्‍मी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

करारा स्थित जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:43 AM (IST)
देर रात जौनपुर में मार्ग दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्‍मी, ग्रामीणों ने लगाया जाम
देर रात जौनपुर में मार्ग दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्‍मी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

जौनपुर, जेएनएन। सिकरारा स्थित जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। लोगों द्वारा जानकारी देने के बाद भी दुर्घटना स्थल पर पुलिस नही पहुंची तो  भीड़ ने राजमार्ग जाम कर दिया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

ताहिरपुर गांव निवासी सभाजीत मौर्य का पुत्र यश कुमार मौर्य (34) अपनी स्कूटी से देर रात शहर से घर वापस आ रहे थे। पुल पार करने के बाद अचानक सामने से एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर उनके स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर व शरीर में कई जगह गम्भीर चोट भी लग गई। सड़क पर उनको तड़पता देख राहगीरों ने सौ नंबर पुलिस को सूचना देकर 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित कर दिया।

एम्बुलेंस मौके पर तुरंत पहुंची तो उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पुलिस के न आने से लोग आक्रोशित हो गए। आस- पास के गांव वालों ने रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने लोगों को बताया कि सूचना मिली तो मैं डमरुआ गांव में था। मैने तुरंत ही एसआइ व पुलिस के साथ सौ नंबर पुलिस भेज दिया था। वे समझा रहे थे लेकिन लोग नही माने। घायल युवक की हालत फ‍िलहाल गम्भीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी