Jaunpur में क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों ने किया हंगामा, घर जाने की जिद पर बैठे भूख हड़ताल पर

जौनपुर सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में गैर प्रांत के 42 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। जो अवधि पूरे होने की बात कहते हुए घर जाने की जिद कर रहे हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 03 May 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 07:36 PM (IST)
Jaunpur में क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों ने किया हंगामा, घर जाने की जिद पर बैठे भूख हड़ताल पर
Jaunpur में क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों ने किया हंगामा, घर जाने की जिद पर बैठे भूख हड़ताल पर

जौनपुर, जेएनएन। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में गैर प्रांत के 42 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। जो अवधि पूरे होने की बात कहते हुए घर जाने की जिद कर रहे हैं। इसे लेकर रविवार को हंगामा भी किया। घर जाने की जिद पर सभी दूसरे दिन रविवार को भी भोजन नहीं किये। उनका आरोप है कि हम सभी को क्वारंटाइन किये 35 दिन बीत गया लेकिन घर जाने के लिए नहीं छोड़ा जा रहा है।

लखनऊ-बलिया राजमार्ग के निर्माण में कार्य कर रहे झारखंड व बिहार के 42 लोगों को 31 मार्च को इस विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। इसमें अजय यादव, सत्येंद्र यादव, बालेश्वर, राजेंद्र मेहता, नंदू यादव, प्रमोद, जितेंद्र आदि का आरोप है कि 35 दिन बीत गया, लेकिन हम लोगों को छोड़ा नहीं जा रहा है। जिस दिन क्वारंटाइन किया गया था उस दिन प्रशासन द्वारा कहा गया था कि 14 दिन बाद छोड़ दिया जाएगा। जिसे लेकर वे शनिवार की सुबह से भोजन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि मर जाएंगे लेकिन भोजन नहीं करेंगे। लोगों ने तैनात पुलिस व तहसील कर्मियों को गेट से भगा दिया है। पुलिस विद्यालय के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला जड़ दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों का नमूना जांच को पीजीआइ लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद छोड़ा जाएगा।

मछलीशहर में 37  पर मुकदमा दर्ज

पंवारा पुलिस ने लॉकडाऊन के दौरान विभिन्न प्रदेशों से चोरी छिपे आए 37 लोगों के खिलाफ घर पर क्वारंटाइन के नियम का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि पुलिस ने सभी को घर पर क्वारंटाइन के नियम का पालन का आदेश जारी किया था। इन लोगों द्वारा नियम का पालन न करने की सूचना पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी