मिशन 2019 : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों ने की पदयात्रा

पूर्वांचल के सभी जिलों में शनिवार की सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बापू को समर्पित पदयात्रा निकाल कर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 04:35 PM (IST)
मिशन 2019 : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों ने की पदयात्रा
मिशन 2019 : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों ने की पदयात्रा

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में शनिवार को भाजपा की ओर से पदयात्रा निकाल कर मिशन 2019 का आगाज किया गया। इस दौरान पूर्वांचल के सभी जिलों में शनिवार की सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को समर्पित पदयात्रा निकाल कर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारियों की भीड़ सड़कों पर उतरी और मिशन 2019 के लिए चुनावी तैयारियों के लिए तैयारियों का प्रदर्शन किया। 

इसी क्रम में वाराणसी में शनिवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औड़े के नेतृत्व में पदयात्रा रोहनिया से निकली। वहीं टाउन हॉल मैदान से शहर दक्षिणी के विधायक व राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी जी के नेतृत्व में पद यात्रा प्रारंभ हुई। मिंट हाउस स्थित विवेकानंद प्रतिमा के पास से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि भी पदयात्रा में मौजूद रहे। शहर उत्तरी में पदयात्रा कार्यक्रम विवेकानंद की प्रतिमा के पास मिंट हाउस से विधायक रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदयात्रा मालवीय जी की प्रतिमा स्‍थल लंका से प्रारंभ हुई। भारतीय जनता पार्टी जिला के अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व पिंडरा के विधायक डा. अवधेश सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा हरहुआ से निकली। कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों का हुजूम जहां से गुजरा वहां नारों से सड़क और गलियां गूंज उठी। इस दौरान पार्टी की ओर से लोगों को सरकार की उप‍लब्धियां भी गिनाई गईं।

chat bot
आपका साथी