नगर निगम को अलाव के लिए नहीं मिल रही लकड़ी, किसी ने नहीं डाला टेंडर तो एजेंसी से चला रहे काम

निगम प्रशासन लोगों व पार्षदों की मांग के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर पा रहा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 12:20 PM (IST)
नगर निगम को अलाव के लिए नहीं मिल रही लकड़ी, किसी ने नहीं डाला टेंडर तो एजेंसी से चला रहे काम
नगर निगम को अलाव के लिए नहीं मिल रही लकड़ी, किसी ने नहीं डाला टेंडर तो एजेंसी से चला रहे काम

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम को अलाव जलाने के लिए लकड़ी नहीं मिल रही है। निगम प्रशासन लोगों व पार्षदों की मांग के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर पा रहा। इसे लेकर पार्षद उद्यान अधीक्षक के खिलाफ मुखर हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह से निगम प्रशासन एजेंसी के माध्यम से लकड़ी की खरीद कर रहा है। इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। सोमवार को टेंडर खोलना था लेकिन किसी ने टेंडर नहीं डाला है। इससे परेशानी और बढ़ गई है।

ठंड को देखते हुए पार्षद लगातार अपने क्षेत्र में अलाव की मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सरायसुर्जन के पार्षद संजय गुप्ता ने अलाव जलाने की सूचना को फेसबुक पर शेयर किया था। निगम प्रशासन ने रविवार को अलाव की संख्या को बढ़ाते हुए 147 कर दी है। शनिवार तक 120 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था थी। उद्यान अधीक्षक कृपा शंकर पाण्डेय ने बताया कि रविवार को बेनियाबाग और बजरडीहा में पुलिस बल के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों, अन्य धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यवस्था की गई है। निगम प्रशासन पिछले वर्ष 15 सौ क्विंटल लकड़ी अलाव के रूप में जला चुका है। टेंडर नहीं डालने के संबंध में उद्यान अधीक्षक का कहना है कि अलाव की व्यवस्था के लिए जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। 

नगर आयुक्त से मिलेंगे पार्षद

भाजपा पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इस संबंध में नगर आयुक्त से मिलेंगे। भाजपा के पार्षद राजेश यादव का कहना है कि नगर निगम 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच हर वार्ड में तीन चार स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करता था लेकिन इस बार केवल एक स्थान पर अलाव जल रहा है।

chat bot
आपका साथी