सोनभद्र में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल

सानेभद्र में घोरावल ब्लाक छोटकापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदयनारायण राम पर उसी विद्यालय की कुछ छात्राओं ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 12:02 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 12:02 PM (IST)
सोनभद्र में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल
सोनभद्र में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल
सोनभद्र, जेएनएन। घोरावल ब्लाक छोटकापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदयनारायण राम पर उसी विद्यालय की कुछ छात्राओं ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने जब इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो वे आक्रोशित हो गए और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल में पहुंच गए। जैसे ही वहां भीड़ जुटी सभी चार शिक्षक फरार हो गए। 

स्कूल का घेराव करने वाले ग्रामीणों व उसमें शामिल छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हैं। इसकी जानकारी होने पर शाहगंज थाने से पुलिस व डायल 100 टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी