गाजीपुर जिले में सदस्यता पुस्तिका का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सत्यापन Gazipur news

कार्यकर्ताओं द्वारा मोबाइल काल के माध्यम से अब तक की हो चुकी प्राथमिक सदस्यता पुस्तिका का रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सघन सत्यापन किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 08:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 08:05 AM (IST)
गाजीपुर जिले में सदस्यता पुस्तिका का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सत्यापन Gazipur news
गाजीपुर जिले में सदस्यता पुस्तिका का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सत्यापन Gazipur news

गाजीपुर, जेएनएन। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मोबाइल काल के माध्यम से अब तक की हो चुकी प्राथमिक सदस्यता पुस्तिका का रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सघन सत्यापन किया गया। सत्यापनकर्ताओं द्वारा एक-एक पुस्तिका के क्रम, सदस्यता संख्या तथा मोबाइल नंबर के साथ-साथ पता आदि के पूरे विवरण को भी जांचा गया। 

 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि विगत तीन वर्ष पूर्व कराई गई सदस्यता के सापेक्ष यह सदस्यता काफी महत्वपूर्ण व पार्टी को उर्जान्वित करने वाली है। सभी जाति, उम्र के भेद से परे महिलाओं-पुरुषों की विशेष रुचि की यह सदस्यता भाजपा के राष्ट्रवाद व लोकतंत्र को सबलता प्रदान करेगी। इस सदस्यता अभियान से देश में राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों में पार्टी व शीर्ष नेतृत्व के प्रति निष्ठा व विश्वास की भावना प्रबल हुई है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से जन-जन को अवगत कराया है।

लोगों को देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं की भी जानकारी दिया है। जिसमें कहा गया कि पात्र लोगों के कल्याण के लिए सरकार के पास न धन की कमी है और न निष्ठा की। सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय, भाजयुमो अध्यक्ष सुमित तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सरोज मिश्रा, ओमकार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, नरेंद्र पाठक, सुरेश बिंद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी