काशी में निखर उठा मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए घरों-मंदिरों में छलका रंग

महादेव की नगरी काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को ही नटवर नागर के जन्मोत्सव का रंग छलकने लगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 10:47 PM (IST)
काशी में निखर उठा मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए घरों-मंदिरों में छलका रंग
काशी में निखर उठा मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए घरों-मंदिरों में छलका रंग

वाराणसी, जेएनएन। महादेव की नगरी काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को ही नटवर नागर के जन्मोत्सव का रंग छलकने लगा। घरों से लेकर मंदिरों तक प्रभु जन्म की झांकी सजाने के लिए दिन भर खरीदारी का दौर चला तो रात उनकी लीला झांकियों को  आकार देते बीता।  लेकर नगर के पुराने मोहल्लों और मंदिरों में अधिक उत्साह रहा तो बाजारों में भी रौनक रही। शाम के बाद काशी में मथुरा-वृंदावन उतर जाने का आभास होने लगा।

हरे कृष्ण हरे राम देगा बेटी बचाओ का संदेश

हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसायटी की ओर से माहेश्वरी भवन में तीन दिनी उत्सव पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वर्षा जल संचयन व नारी शक्ति सम्मान को समर्पित होगा। 23 की सुबह सात बजे अन्नपूर्णा नगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल छह बजे से तुलसी पूजा, गौर आरती, हरिनाम संकीर्तन व भजन संध्या होगी। झांकियों के बीच गीत भजन होंगे।

गौड़ीय मठ में झूला झूल रहे बनवारी

सोनारपुरा स्थित गौड़ीय मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रंगत 19 अगस्त को श्रीकृष्ण झूलनोत्सव यात्रा से शुरू हो गया जो 25 तक चलेगा। 24 को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम छह बजे से मध्य रात्रि तक श्रीमद्भागवत पाठ और रात 12 बजे श्रीकृष्णजी की आविर्भाव लीला कीर्तन व जन्माभिषेक होगा। शाम छह से दस बजे तक झांकी दर्शन होगा।

इस्कान में बाल प्रतियोगिताएं

इस्कान की ओर से 23 से 25 अगस्त तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव मनाएगा। पहले दिन शाम छह बजे से आरती-कीर्तन-भजन व 7.30 बजे से  युवा जागृति कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष कृष्णार्चन दास ने बताया कि 24 को दोपहर तीन बजे बच्चों की झांकी, शाम चार बजे से श्रीकृष्ण भजन गायन स्पद्र्धा, शाम सात बजे कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता, रात 10 बजे श्रीकृष्ण कथा, रात 11 बजे से कलश महाभिषेक और रात 12 बजे से भोगार्पण -महाआरती होगी। अंतिम दिन प्रभुपाद अभिर्भाव तिथि पर सुबह 10 बजे से अनुष्ठान होंगे।

गोपाल मंदिर में दोहरी तैयारी

चौखंभा स्थित षष्ठपीठ गोपाल मंदिर में पांच दिनी रासलीला का शुक्रवार को समापन होगा। इसके अगले दिन 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के विधान निभाए जाएंगे तो 25 को नंदोत्सव मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी