अगवा किशोरी का पता न चलने पर बढ़ा आक्रोश, आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करायीं

सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले से अगवा हुई किशोरी का 48 घण्टे बाद भी पता न चलने पर लोग आक्रोशित हो गए हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 10:53 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 10:53 AM (IST)
अगवा किशोरी का पता न चलने पर बढ़ा आक्रोश, आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करायीं
अगवा किशोरी का पता न चलने पर बढ़ा आक्रोश, आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करायीं
सोनभद्र, जेएनएन। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले से अगवा हुई किशोरी का 48 घण्टे बाद भी पता न चलने पर लोग आक्रोशित हो गए हैं। सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोशित लोगों ने दुद्धी बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही जुलूस निकाल कर दुकानों को बंद कराया गया।

लोगों का आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किशोरी को अगवा किया गया है। इसमें पुलिस भी उदासीन बनी हुई है। विरोध में कई हिन्दू संगठन के लोग शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता तो बढी मगर किशोरी को बरामद करने का दबाव होने की वजह से लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी