गाजीपुर के सैदपुर में जब पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह औचक निरीक्षण करने उप निबंधक कार्यालय पहुंचे और कर दी कार्रवाई

कल्याण सिंह अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान सैदपुर नगर स्थित उप निबन्धक कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने उप निबंधक कार्यालय के एक कर्मचारी को निलंबित भी किया था। पुरानी यादें सैदपुर के बुजुर्ग लोगों के आंखों के सामने आ गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 11:05 PM (IST)
गाजीपुर के सैदपुर में जब पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह औचक निरीक्षण करने उप निबंधक कार्यालय पहुंचे और कर दी कार्रवाई
कल्याण सिंह अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान सैदपुर नगर स्थित उप निबन्धक कार्यालय पहुंचे थे

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कलयुग के भौतिक हनुमान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शनिवार को अंतिम सांस ली तो सैदपुर के लोगों के मुंह से भी आह निकल पड़ी। ईमानदार मुख्यमंत्री की छवि रखने वाले कल्याण सिंह अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान सैदपुर नगर स्थित उप निबन्धक कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने उप निबंधक कार्यालय के एक कर्मचारी को निलंबित भी किया था। उनके निधन के पता चलते ही पुरानी यादें सैदपुर के बुजुर्ग लोगों के आंखों के सामने आ गई।

बात उस समय की है जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे। शिक्षा के प्रति उनके सख्त रवैये ने हर बुद्धजीवी के दिल उनकी ईमानदार छवि बना दी थी। उस समय वह गाजीपुर दौरे पर आए थे। बाबतपुर हवाई अड्डा से वह कार से गाजीपुर के लिए निकले। आगे सरक्षकर्मियों की गाड़ियां और सफेद रंग के अम्बेसडर कार में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अचानक ही गाड़ी सैदपुर उप निबन्धक कार्यालय की ओर घुमवा दिया। बाजार के लोगों ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को अपने बीच देखा तो अवाक रह गए। गाड़ी सीधे जाकर उप निबन्धक कार्यालय के सामने रुकी और लकलकाता पैजामा कुर्ता पहने कल्याण सिंह बाहर निकले।

उप निबन्धक कार्यालय में पहुंचे तो रजिस्टार के चेहरे से पसीना निकलने लगा। उन्होंने जांच किया और कमियां पाए जाने पर एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इसके बाद वापस आकर गाड़ी में बैठे और तहसील में पहुंचे। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों को खंगाला। इस दौरान अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री तहसील के अवलोकन करने के बाद गाजीपुर निकल गए। उस समय के भाजपा के सक्रिय नेता रहे शिवपूजन गुप्ता बताते हैं कि कल्याण सिंह एक ईमानदार मुख्यमंत्री थे। पूरे बाजार ने खड़े होकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया था।

chat bot
आपका साथी