#वारदात : आजमगढ़ में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

अतरौलिया थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी रामप्रीत की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या शनिवार की सुबह करीब 10 बजे घर में सोई थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 11:59 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 11:59 AM (IST)
#वारदात : आजमगढ़ में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
#वारदात : आजमगढ़ में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
आजमगढ़, जेएनएन। अतरौलिया थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी रामप्रीत की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या शनिवार की सुबह करीब 10 बजे घर में सोई थी। तभी दो बदमाश उनके घर में घुसे और तमंचे से फायर करने लगे। जिसमे एक गोली कौशल्या को जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। उधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो गए। परिजन आनन-फानन कौशल्या को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कौशल्या का किसी से कोई विवाद नहीं था।
chat bot
आपका साथी