पूर्व दर्जा मंत्री संगीता यादव संदिग्ध हालात में झुलसीं, सास ससुर पर लगाया जलाने का अारोप

जौनपुर स्थित बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआ कला निवासी एवं ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष संगीता यादव रविवार देर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गईं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:04 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:26 AM (IST)
पूर्व दर्जा मंत्री संगीता यादव संदिग्ध हालात में झुलसीं, सास ससुर पर लगाया जलाने का अारोप
पूर्व दर्जा मंत्री संगीता यादव संदिग्ध हालात में झुलसीं, सास ससुर पर लगाया जलाने का अारोप

जौनपुर (जेएनएन) । अखिलेश यादव सरकार में दर्जा मंत्री (राज्य ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष) रहीं संगीता यादव रविवार रात बदलापुर क्षेत्र के बिठुआकलां गांव स्थित अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। उनका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर सास-ससुर ने उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है। संगीता के भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर सोमवार देर शाम पुलिस ने सास प्रभावती देवी, ससुर जयनाथ यादव और पति दुर्गेश के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ससुराल वालों के मुताबिक, संगीता रात दूसरे तल पर अपने कमरे में सो रही थीं। रात दो बजे के करीब जेठानी शकुंतला ने शोर मचाया कि संगीता के कमरे में आग लग गई है। परिवारीजन ने आग बुझाई लेकिन, तब तक संगीता के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस चुका था। खबर मिलने पर यूपी-100 के जवान पहुंच गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में संगीता ने खुद को पति के इशारे पर सास-ससुर के खिलाफ जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया।

पेशे से इंजीनियर पति दुर्गेश यादव आंध्र प्रदेश में कार्यरत हैं। इस समय वह यहीं हैं। घर पर सास प्रभावती, ससुर जयनाथ के अलावा जेठानी शकुंतला और बच्चे ही रहते हैं। ससुर का कहना है कि संगीता के आरोप झूठे हैं। वह हम लोगों को फंसाने का प्रयास कर रही हैं। मालूम हो कि दो दिन पूर्व ससुराल आईं संगीता यादव ने पारिवारिक अनबन को लेकर रविवार को घर में पंचायत बुलाई थी। तब उन्होंने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

पारिवारिक विवाद का आरोप

ससुराल वालों के मुताबिक संगीता यादव पत्नी दुर्गेश यादव रात दूसरे तल पर अपने कमरे में सोईं थीं। दो बजे के करीब जेठानी शकुंतला ने संगीता के कमरे में आग लगने का शोर मचाया। परिजन भागते हुए कमरे में पहुंचे। किसी तरह से आग बुझाई लेकिन तब तक उनके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस चुका था। खबर मिलने पर कुछ ही देर में यूपी-100 के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्हें आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में संगीता यादव ने खुद को पति के इशारे पर सास-ससुर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला देने के प्रयास का आरोप लगाया।

सास, ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा

बिठुआ कला गांव में रविवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में झुलसी ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व संगीता यादव के भाई धर्मेंद्र यादव निवासी सगरे कोतवाली मछलीशहर की तहरीर पर देर शाम पुलिस ने पीडि़ता की सास प्रभावती देवी, ससुर जयनाथ यादव तथा पति दुर्गेश के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन कर रही है। 

परिवार के सदस्य

मछलीशहर कोतवाली के कटाहित खास सगरे निवासी लालता प्रसाद यादव की पुत्री संगीता यादव की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी।शादी में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव सहित तमाम मंत्रियों व विधायकों ने हिस्सा लिया था। पेशे से इंजीनियर पति दुर्गेश यादव आंध्र प्रदेश में कार्यरत हैं। इस समय वहीं हैं। दुर्गेश के चार अन्य भाई भी परदेेश में नौकरी करते हैं। घर पर सास प्रभावती, ससुर जयनाथ के अलावा जेठानी शकुंतला और बच्चे ही रहते हैं।

ससुर ने आरोपों को नकारा

ससुर का कहना है कि पिछले छह महीने से दुर्गेश उनसे कोई मतलब नहीं रखता था। संगीता द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। वह हम लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहीं हैं। मालूम हो कि दो दिन पूर्व ससुराल आईं संगीता यादव ने पारिवारिक अनबन को लेकर रविवार को घर में पंचायत बुलाई थी। इसमें उन्होंने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी