प्रवासी दिवस : टीएफसी, टेंट सिटी संग प्रवासी रूट पर खुशबू बिखेरेंगे रंग बिरंगे फूल

वाराणसी में प्रवासियों का दिल जीतने के लिए विशेष ढंग के फ्लावर बोर्ड तैयार कराए जा रहे हैं। प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर निगम में 20 बोर्ड के स्ट्रक्चर बनाने का काम शुरू है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 12:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 12:02 PM (IST)
प्रवासी दिवस : टीएफसी, टेंट सिटी संग प्रवासी रूट पर खुशबू बिखेरेंगे रंग बिरंगे फूल
प्रवासी दिवस : टीएफसी, टेंट सिटी संग प्रवासी रूट पर खुशबू बिखेरेंगे रंग बिरंगे फूल

वाराणसी, जेएनएन। प्रवासियों का दिल जीतने के लिए विशेष ढंग के फ्लावर बोर्ड तैयार कराए जा रहे हैं। प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर निगम में 20 बोर्ड के स्ट्रक्चर बनाने का काम शुरू है। शुक्रवार को दिल्ली से लगभग 40 सदस्यों की टीम आएगी, जो बोर्ड पर फूलों से लोगो आदि का निर्माण करेगी। दस बोर्ड 12 बाई 8 व दस बोर्ड 8 बाई 6 फीट के होंगे। टीएफसी, टेंट सिटी के आसपास व प्रवासी रूट पर लगाया जाएगा।

कोलकाता से मंगाए गए 15 हजार पौधे :

फूलों की महक के साथ प्रवासियों को हरियाली दिखाने के लिए कोलकाता से 15 हजार पौधे मंगाए गए हैं। एक दर्जन प्रजाति के इन पौधों को गमलों में लगाकर टीएफसी, टेंट सिटी के पास, मुख्य चौराहों पर लगाया जाएगा।

बनारस में संभवत: पहली बार फ्लावर बोर्ड बनाए जा रहे हैं। इन पर फूलों की सजावट आकर्षक होगी। यह प्रवासियों को खूब भाएगी। इसके लिए केंद्रीय टीम आएगी। निगम फूल व स्ट्रक्चर की व्यवस्था में जुटा है। साथ ही पौधों के जरिए आयोजन की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। -रमेश सिंह, अपर नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी