डीरेका में फूलों ने बिखेरी सुवास

वाराणसी : डीरेका के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दुर्लभ एवं उत्तम कोटि के फूलों, फलो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 02:18 PM (IST)
डीरेका में फूलों ने बिखेरी सुवास
डीरेका में फूलों ने बिखेरी सुवास

वाराणसी : डीरेका के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दुर्लभ एवं उत्तम कोटि के फूलों, फलों और सब्जियों की दो दिवसीय प्रदर्शनी शनिवार से शुरू हुई। डीरेका स्टेडियम में इसका शुभारंभ महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने किया। वहीं रविवार को समापन अवसर पर जीएम विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगी।

डीरेका में हर साल होने वाली इस प्रदर्शनी में सैकड़ों लोग भाग लेते हैं। प्रदर्शनी में हजारों प्रकार के दुर्लभ और उन्नत प्रजातियों के फूल, पौधों, फलों तथा सब्जियों के नमूने प्रदर्शित किए जाते हैं। साथ ही कई प्रकार के किंग एवं क्वीन ऑफ द शो प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं। इसके अलावा पुष्पों एवं कलियों से निर्मित शुभकामना कार्ड, गुलदस्ते, बटन होल, बच्चों की ओर से की गई सजावट तथा शादी के सुन्दर मण्डप भी आकर्षण होते हैं। प्रदर्शनी में डीरेका उपनगर के आवासों की उत्तम गृह सज्जा और किचन गार्डेन प्रतियोगिता भी कराई जाती है।

chat bot
आपका साथी