पूर्वांचल में गंगा नदी का दोबारा बढ़ने लगा जलस्‍तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगी चिंता Varanasi news

मध्‍य प्रदेश में माह भर से जारी जोरदार बरसात के बाद नदियों में छोड़ा गया पानी चंबल अौर यमुना से होता हुआ अब गंगा नदी तक पहुंचने लगा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 11:04 AM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 05:35 PM (IST)
पूर्वांचल में गंगा नदी का दोबारा बढ़ने लगा जलस्‍तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगी चिंता Varanasi news
पूर्वांचल में गंगा नदी का दोबारा बढ़ने लगा जलस्‍तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगी चिंता Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में एक बार फ‍िर गंगा नदी का रुख बढ़ाव की अोर नजर आने लगा है। दरअसल मध्‍य प्रदेश में माह भर से जारी जोरदार बरसात के बाद नदियों में छोड़ा गया पानी चंबल अौर यमुना से होता हुआ अब गंगा नदी तक पहुंचने लगा है। इसकी वजह से गंगा का रुख अब पूर्वांचल में बढ़ाव की ओर हो गया है। वहीं नदी में बढ़ाव का रुख होने से तटवर्ती इलाकों में लोग चिंता में डूब गए हैं। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा के जलस्‍तर में प्रतिघंटा चार सेमी का बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। वहीं दोपहर 12 बजे वाराणसी में गंगा नदी का जलस्‍तर 68.82 मीटर पहुंच चुका था। 

गंगा में दोबारा उफान शुरू होने से सबसे अधिक चिंता बलिया जिले में है जहां पर दुबे छपरा रिंग बंधा पर दबाव बढ़ गया है। बाढ से कई तटवर्ती इलाकों के खेत भी गंगा में विलीन हो रहे हैं। प्रयागराज में अभी तक गंगा का बढाव जारी रहने से इस सत्र में तीसरी बार बलिया जिले में गंगा खतरा बिंदु पार कर सकती हैं। फ‍िलहाल यहां पर गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। आने वाले चौबीस घंटों में गंगा यहां खतरा बिंदु पार करने का अंदेशा है। वहीं पूर्वांचल में जोरदार बारिश के बाद स्‍थानीय परिस्थितियां भी बाढ में अपना योगदान कर रही हैं।  

पूर्वांचल में सुबह आठ बजे गंगा नदी का रुख

जिला

खतरा  चेतावनी वर्तमान रुख
मीरजापुर 77.72 76.724 74.53  बढ़ाव
वाराणसी 71.26 70.26 68.64 बढ़ाव
गाजीपुर  63.10 62.10 60.44 बढ़ाव
बलिया 57.61 56.61 56.88 बढ़ाव
chat bot
आपका साथी