फसल व पशुओं के समन्वय से दोगुनी होगी किसानों की आय : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में गेहूं धान व तिलहन की उत्पादकता में काफी वृद्धि हुई है।

By Edited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 02:22 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 12:20 PM (IST)
फसल व पशुओं के समन्वय से दोगुनी होगी किसानों की आय : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
फसल व पशुओं के समन्वय से दोगुनी होगी किसानों की आय : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

वाराणसी, जेएनएन। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान संस्थान में उप्र के पांचवें कृषि अनुसंधान काग्रेस का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में गेहूं, धान व तिलहन की उत्पादकता में काफी वृद्धि हुई है। सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार भी केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है।

कहा कि कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है व किसान भाई इस अनुदान के लिए अभी भी आवेदन कर सकते हैं। पशुपालन के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों को आवश्यकतानुसार सरकार धन उपलब्ध करा रही है। फसल व पशुओं के इस समन्वय से किसानों की आय दोगुनी होगी। मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि विज्ञान सेंटर खोले गए हैं लेकिन कई बार कृषि वैज्ञानिक वहां दिखते ही नहीं, इसलिए हमारे वैज्ञानिकों को अपना रूझान इस ओर बढ़ाना होगा। कृषि विज्ञान के इस कांग्रेस में 400 से ज्यादा वैज्ञानिक व छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि डा. मंगला राय ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों व किसानों ने इस देश को खाद्यान्न में आत्म निर्भर बनाने में अहम योगदान दिया है, लेकिन सकल घरेलू उत्पाद का केवल 0.53 प्रतिशत कृषि शिक्षा व शोध पर खर्च होता है, जो चिंतनीय है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने वैज्ञानिको को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक वह नहीं जो केवल शोध करे, बल्कि वह है जो अपने शोध को किसानों तक पहुंचा दे। आज युवा गांव से चौकीदार की नौकरी लेने शहर में आता है, क्योंकि वह आधुनिक विधि से खेती नहीं कर पा रहा। हमारे वैज्ञानिकों को फार्म हाउस बनाकर किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

chat bot
आपका साथी