Azamgarh में मुंबई से पहुंचने के एक घंटे बाद ही बुजुर्ग महिला की गई जान

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कालेपुर गांव में मंगलवार की रात मुंबई से घर पहुंचते ही बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई और एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 08:47 PM (IST)
Azamgarh में मुंबई से पहुंचने के एक घंटे बाद ही बुजुर्ग महिला की गई जान
Azamgarh में मुंबई से पहुंचने के एक घंटे बाद ही बुजुर्ग महिला की गई जान

आजमगढ़, जेएनएन। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कालेपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे मुंबई से एक परिवार अपने घर पहुंचा। उनमें 85 वर्ष की महिला समेत छह लोग शामिल थे। जानकारी के मुताबिक मुंबई से आने के लिए परिवार ने ट्रक को किराए पर लिया था।

बुजुर्ग महिला की घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग कुछ समझते, बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसकी खबर जैसे ही गांव में लोगों को लगी, सभी घबरा गए। किसी ने दीदारगंज थाने पर फोन कर दिया। सूचना के बाद मौके पर फोर्स धमक पड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज की टीम ने मुंबई से आए परिवार के पांच लोगों को विक्रमादित्य इंटर कॉलेज में क्‍वारंटाइन के लिए भेज दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक वृद्धा का दाह संस्कार नहीं हो पाया था। गांव में कोरोना बीमारी के भय से लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है। एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हुई है, लेकिन डिटेल कुछ बता पाना मुश्किल है। चिकित्सकों की टीम मौके पर गई है।

chat bot
आपका साथी