भूमि विवाद में आठ लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती Chandauli news

पड़ाव कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब भूमि विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 12:48 PM (IST)
भूमि विवाद में आठ लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती Chandauli news
भूमि विवाद में आठ लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती Chandauli news

चंदौली, जेएनएन। पड़ाव कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब भूमि विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वहीं वारदात के दौरान दो पट्टीदारों में शुरू हुई कहासुनी धीरे धीरे खूनी संघर्ष में बदल गई। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे की जान लेने पर बन आयी। कभी एक साथ रहने वाले परिवार के सदस्य आपस में ही ईंट-पत्थर चलाने लगे।

देखते ही देखते एक ही परिवार में आपस में जमकर लाठी डंडे चले और दोनों ही तरफ से लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जलीलपुर चौकी पुलिस ने मामला शांत कराते हुए सभी को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में पप्पू (45), अनिल (30), रामविलास (32), गुड्डू (34), लालमन (67), केशर (50), रामभरोस (35) तथा रामनिहोर (65) शामिल हैं। वहीं वारदात को लेकर पुलिस दोनों ही पक्षों से तहरीर का इंतजार कर रही है। 

chat bot
आपका साथी