डीएम से लेकर मंत्री तक से लोगों ने गुहार लगाई, गड्ढे बता रहे गणेशपुरी का रास्ता

डीएम से लेकर मंत्री तक से लोगों ने गुहार लगाई मगर सुसवाही मुख्य मार्ग से गणेशपुरी कॉलोनी को जाने वाली एक किलोमीटर सड़क के अच्छे दिन नहंी आए।

By Edited By: Publish:Wed, 22 May 2019 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 09:38 PM (IST)
डीएम से लेकर मंत्री तक से लोगों ने गुहार लगाई, गड्ढे बता रहे गणेशपुरी का रास्ता
डीएम से लेकर मंत्री तक से लोगों ने गुहार लगाई, गड्ढे बता रहे गणेशपुरी का रास्ता

वाराणसी, जेएनएन। डीएम से लेकर मंत्री तक से लोगों ने गुहार लगाई, मगर सुसवाही मुख्य मार्ग से गणेशपुरी कॉलोनी को जाने वाली एक किलोमीटर सड़क के अच्छे दिन नहीं आए। इस रोड पर केवल गड्ढों का ही वजूद है। पिछले 10 वर्षो में सड़क इतनी बदहाल हो गई कि एक-एक फीट तक गड्ढे हो गए हैं। सड़क के नाम पर अब केवल ईट, पत्थर व गड्ढे ही हैं। आए दिन लोग गिरकर जख्मी भी हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय लोग जिलाधिकारी, सीडीओ व स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े को शिकायती पत्र दे चुके हैं।

इसके अलावा आठ माह पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी को पीएमओ में शिकायती पत्र दिया, लेकिन बदहाल सड़क की मरम्मत की राह नहीं खुली। नासिरपुर ग्रामीण क्षेत्र की गणेशपुरी कॉलोनी की सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। अब केवल मलबा और ईट के टुकड़े जगह-जगह दिखाई पड़ते हैं। यही कारण है कि स्थानीय लोग बदहाल सड़क पर आए दिन घायल हो रहे हैं। बारिश के मौसम में इस सड़क पर महीनों पानी लगा रहता है। इस क्षेत्र में एक सरकारी व तीन प्राइवेट स्कूल हैं जिसमें हजारों बच्चे पढ़ते हैं। बारिश के दिनों में उन्हें घुटनेभर पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। महिलाओं व वृद्धजनों को भी समस्या होती है।

बोले कॉलोनीवासी

लगभग एक किमी सड़क कई वर्ष से खराब है। नाली भी नहीं बनी है। बरसात में महीनों तक पानी लगा रहता है। - शामोली बनर्जी, लेन नंबर-15

सड़क ज्यादा खराब है। मंत्री नीलकंठ तिवारी व सीडीओ को एक वर्ष पूर्व पत्र दिया लेकिन समस्या जस की तस है। - पोरमा बनर्जी, लेन नंबर- 15

सड़क 10 साल से बदहाल है। दो वर्ष पूर्व पैचिंग दो माह में बरसात में खराब हो गई। दिन में भी पैदल चलना मुश्किल है। - राजेश विश्वकर्मा, सुसवाही।

मरम्मत के लिए कई बार प्रयास हुआ पर सुनवाई नहीं हुई। डीएम, सीडीओ और विधायक से शिकायत कर चुके हैं। - मुकेश विश्वकर्मा, सुसवाही।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी