उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों में बांटने की बात पूरी तरह से गलत ; बोले पूर्व मंत्री मनोज सिन्‍हा

उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों में बांटने की अफवाह पूरी तरह से झूठी है। इसके लिए सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 10:38 AM (IST)
उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों में बांटने की बात पूरी तरह से गलत ; बोले पूर्व मंत्री मनोज सिन्‍हा
उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों में बांटने की बात पूरी तरह से गलत ; बोले पूर्व मंत्री मनोज सिन्‍हा

जौनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों में बांटने की अफवाह पूरी तरह से झूठी है। इसके लिए सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई हैं। यह बातें पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को नगर के रुहट्टा में भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 ए की समाप्ति के बाद भाजपा द्वारा जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी के नेता व पदाधिकारी सभी जिलों में भेजे जा रहे है। यह देश का महत्वपूर्ण फैसला है, इससे जम्मू-कश्मीर का भारत में एकीकरण हुआ है। देश के लोगों को एक भरोसा जगा है कि इससे अलगाववाद व आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी। जम्मू कश्मीर में पांच वर्ष में पूरी तरह से विकास होगा। पूरी दुनिया ने भारत के पक्ष को समझा है कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। अमेरिका के ह्यूस्टन में पीएम मोदी ने जिस बेबाकी से अपनी बात को रखा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, हालांकि पाकिस्तान ने चालाकी से इसको अंतरराष्ट्रीय बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पाक प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मोदी के उग्र होने के बाबत कहा कि पीएम ने किसी भी प्रकार के उग्रता का परिचय नहीं दिया। इस मामले में अब किसी के हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं है, इसको ट्रंप ने भी मुलाकात में स्वीकार किया था। श्री सिन्हा ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था 2014 से 2019 तक सबसे तेजी से चली है। हाल के कुछ महीने में जब पूरे विश्व में अर्थव्यस्था खराब हुई तो इसका असर भारत में भी देखने को मिला। हम पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनामी बनाने में कामयाब होंगे। आने वाले समय में आर्थिक विकास दर डबल डिजीट में पहुंचने के साथ विश्व की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि आप सीएम अर¨वद केजरीवाल द्वारा जिस तरीके से दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष को बाहरी कहा गया यह पूरी तरह से गलत है। देश में किसी को बाहरी कहने का अधिकार नहीं है। वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व 17 लाख की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। किसी के ऐसा कहने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक परिवारों को सप्ताह में पांच किलो प्याज उपलब्ध कराया जाए।

chat bot
आपका साथी