सरकार के आगमन से जगी नौरंगा में विकास की आस

बैरिया (बलिया) : आजादी के बाद से आज तक विकास की मुख्य धारा से कटे गंगा उस पार नौरंगा, चक्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Apr 2018 04:29 PM (IST) Updated:Wed, 11 Apr 2018 05:52 PM (IST)
सरकार के आगमन से जगी नौरंगा में विकास की आस
सरकार के आगमन से जगी नौरंगा में विकास की आस

बैरिया (बलिया) : आजादी के बाद से आज तक विकास की मुख्य धारा से कटे गंगा उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा व भुवाल छपरा के लोगों के मन में उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विकास की आस एक बार फिर जगी है। सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी जरूरी सुविधाओं से वंचित गंगा उस पार की लगभग 25 हजार की आबादी ढिबरी युग में जीने को मजबूर है। जब चुनाव आता है राजनैतिक दलों के लोग नौरंगा व उसके आसपास गांवों की सर्वांगीण विकास का सपना दिखाते हैं, ¨कतु जैसे ही चुनाव बीतता है, नौरंगा के लोगों को राजनैतिक दलों वाले भुला देते हैं। इसी से नाराज होकर पिछले विधानसभा चुनाव में नौरंगा के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। तब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद विनय सहस्त्र बुद्धे नौरंगा पहुंचे थे, और लोगों से बात कर चुनाव में भाग लेने को राजी किया था। एक साल बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नौरंगा के लोगों का हाल जानने, विकास के विषय में रायशुमारी करने को नौरंगा आने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का भी कार्यक्रम लगा, दोनों लोग 18 अप्रैल को नौरंगा पहुंचेंगे। अब सभी को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है। सभी को उम्मीद है कि उप मुख्यमंत्री उस दिन कोई बड़ा सौगात इस इस गांव के लोगों को देंगे। गंगा उस पार के गांव में भाजपा के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर गांव के लोग बहुत ही उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि अगर उप मुख्यमंत्री चाह देंगे तो यहां बिजली, सड़क व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तो होगी ही, यहां पक्का पुल का पेकेज भी दे सकते हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय की स्थापना होगी, जो अगले शिक्षण सत्र से कार्य करना शुरू कर देगा। बाद में बाकी भी बहुत कुछ उस गांव के लिए करने की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री कई योजनाओं को लेकर आ रहे है।

डीएम ने किया सभा स्थल का चयन : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व सांसद विनय सहस्त्र बुद्धे के आगमन को लेकर जिला के सभी अधिकारी इस समय नौरंगा पर ही नजर गड़ाए हुए हैं। अगामी 18 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर, मंगलवार की शाम जिलाधिकारी भवानी ¨सह खगारौत सभा स्थल का चयन करने गंगा उस पार नौरंगा पहुंचे और वहां फेंकू बाबा स्थान से उत्तर दिशा में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थान का चयन किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगा का ाी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने वहां डाक्टर के कभी नहीं आने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सबको भरोसा दिलाया कि वहां जल्द दूसरे डाक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी उमेश यादव, थानाध्यक्ष गगनराज ¨सह, आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी