उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर जिले में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी पार्टी के संगठन को गति देने पर विचार विमर्श करेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 11:20 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर (जेएनएन) । उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार की सुबह नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में जनपद में संगठन के कार्यों की विधिवत समीक्षा करने पहुंचे। इसके पूर्व सुबह अष्टभुजा स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचे और सीधे मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने के लिए गए। यहां दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा डाक बंगले में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ विभागीय समीक्षा भी करेंगे।

पार्टी की गतिविधियों से होंगे अवगत

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन को गति देने पर चर्चा करेंगे। उनका मुख्य फोकस चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर रहने की संभावना है। पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो प्रत्येक बूथ पर 50-50 मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य प्रत्येक बूथ अध्यक्षों को दिया गया है। बैठक के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देंगे। इस दौरान जिले में पार्टी की साख को और मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों से परिचर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की छवि आम जनता तक ले जाने के लिए भी वह कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी