विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल, कहा- राहुल गांधी रावण और प्रियंका सूर्पणखा

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना रावण व उनकी बहन कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सूर्पनखा से की है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 04:10 PM (IST)
विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल, कहा- राहुल गांधी रावण और प्रियंका सूर्पणखा
विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल, कहा- राहुल गांधी रावण और प्रियंका सूर्पणखा

बलिया, जेएनएन। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र ने  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना रावण व उनकी बहन कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सूर्पनखा से की है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किये।

उन्होंने कांग्रेस पर रावणी संस्कृति का प्रजातांत्रिक युद्ध लड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना रावण व उनकी बहन कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सूर्पनखा से की है। भाजपा विधायक ने कहा कि रावण ने जिस तरह भगवान राम से युद्ध के समय राम के पास सूर्पनखा को भेजा था, उसी तरह राहुल ने अपनी बहन प्रियंका को भेज दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल ने प्रियंका को कमान सौंप कर पहले ही अपनी अयोग्यता साबित कर दी है।

इसके साथ ही दावा किया कि कांग्रेस अब राहुल के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को भी राजनीति में उतार सकती है। सुरेंद्र ने कांग्रेस को बोतल व होटल की संस्कृति का पोषक करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की तथा दावा किया कि मोदी ही लोकसभा चुनाव के बाद फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

chat bot
आपका साथी