Indian National Congress के स्थापना दिवस पर वाराणसी में प्रभात फेरी निकालेंगे कार्यकर्ता

Congress will take out Prabhat Pheri in Varanasi भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके लिए शुक्रवार को चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में बैठक हुई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 09:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 01:38 PM (IST)
Indian National Congress के स्थापना दिवस पर वाराणसी में प्रभात फेरी निकालेंगे कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालेंगे।

वाराणसी, जेएनएन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके लिए शुक्रवार को चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को दी गई है। वहीं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के पांच विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल को दी गई है। बैठक में तय हुआ कि संगठन के विचारधाराओं को घर-घर तक पहुंचाना है। इसके साथ ही पुराने कांग्रेसियों से मुलाकात करके बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी।

प्रभात फेरी कार्यक्रम के अनुसार 28 को शहर दक्षिणी, 29 को शहर उत्तरी, 30 को कैंट विधानसभा में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और ग्रामीण क्षेत्र में 28 को रोहनिया, 29 को शिवपुर और सेवापुरी, 30 को पिंडरा और सेवापुरी में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।  बैठक में जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सेठ, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कुंवर विश्वनाथ, राजीव कुमार, लालचंद्र शर्मा, उमाशंकर शुक्ला, डा. एचएन सिंह, राजीव कुमार गौतम, अशोक सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, आनंद सिंह, अबु सैफ खां, दिलीप चौबे, रामश्रृंगार पटेल, नीरज पांडेय, मनीष सिंह थे।

चंचल, विकास, मो. आदिल और ओम शुक्ला बने युवा कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के संस्तुति पर चंचल शर्मा, विकास सिंह, मो. आदिल और ओम शुक्ला को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी में कई वर्षों से सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। उनके प्रदेश सचिव बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। जिसमें पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला उपाधय्क्ष डा. जितेंद्र सेठ, मनीष चौबे, सतीश चौबे, मनीष मोरोलिया थे।

chat bot
आपका साथी