कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल रविदास जयंती के मौके पर मन्दिर में करेंगी दर्शन पूजन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविदास जयंती के मौके पर मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए वाराणसी आएंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 03:09 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल रविदास जयंती के मौके पर मन्दिर में करेंगी दर्शन पूजन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल रविदास जयंती के मौके पर मन्दिर में करेंगी दर्शन पूजन

वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविदास जयंती के मौके पर मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए वाराणसी आएंगी। बस बाबत जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के आगमन और उनके स्‍वागत की तैयारियों में जुट गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व के वर्षों में पार्टी की ओर से मीरा कुमार रविदास जयंती के मौके पर रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आती रही हैं। इस बार पार्टी की ओर से पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी और पार्टी का मजबूत चेहरा प्रियंका गांधी रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आ रही हैं।

बीते माह प्रियंका ने वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों से मुलाकात के दौरान भी रविदास घाट पर बने रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया था। इस बार वह सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर भी जा सकती हैं। इस दौरान संत निरंजन दास से मुलाकात के अलावा वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।

वहीं प्रियंका के आगमन को देखते हुए पार्टी की ओर से सक्रियता भी बढ़ गई है। प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति के सदस्‍य व पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि प्रियंका कल दोपहर 12.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर आएंगी और दर्शन पूजन के अतिरिक्‍त पार्टी गतिविधियों में भी हिस्‍सा लेंगी। पाटी इस बाबत बैठक कर उनके आगमन की तैयारियों को लेकर रुपरेखा तैयार कर रही है।

chat bot
आपका साथी