मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दीपावली पर देंगे सूबे को बड़ी खुशखबरी : महेंद्र नाथ पांडेय

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अप्रत्यक्ष तौर पर चंदौली में बातचीत में संकेत दिए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 08:00 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दीपावली पर देंगे सूबे को बड़ी खुशखबरी : महेंद्र नाथ पांडेय
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दीपावली पर देंगे सूबे को बड़ी खुशखबरी : महेंद्र नाथ पांडेय

चंदौली (जेएनएन) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अप्रत्यक्ष तौर पर संकेत दिए हैं। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मंदिर निर्माण को लेकर सीधे कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर बोले कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ ही एक संत भी हैं। इस बार भी वे दीपोत्सव मनाने अयोध्या जाएंगे और देश को बड़ी खुशखबरी देंगे। वो खुशखबरी क्या होगी, के सवाल पर डा. महेंद्र ने कहा कि यह तो उसी दिन पता चलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को स्थानीय पालीटेक्निक ग्राउंड में रोजगार मेले के अवसर मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि अभी कुछ नहीं लेकिन दीपावली पर बहुत बड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा कि सीएम दीपावली मनाने के लिए अयोध्या जाएंगे। वहां लाखों की संख्या में दीप उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर वहां जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं। अयोध्या हिंदू और भारतवासियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। वह श्रीराम का जन्मस्थल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वहां के बड़े पीठाधीश्वरों ने कार्ययोजना तैयार की है। दीपावली पर देश को वहां से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी