वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, अन्‍नक्षेत्र के कार्यों को सराहा

Chief Minister Yogi Adityanath in Varanasi वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार की दोपहर बाद सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विकास कार्यों के साथ परियोजनाओं के बारे में भी उन्‍होंने जानकारी हासिल की।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 09:46 PM (IST)
वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, अन्‍नक्षेत्र के कार्यों को सराहा
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे और योजनाओं का जायजा लिया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस लाइन पहुंचे और यहां से वह सर्किट हाउस रवाना हो गए। हेलीपैड पर सीएम का स्‍वागत प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने किया। सर्किट हाउस में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।इसके बाद वह काल भैरव और बाबा दरबार भी दर्शन पूजन के लिए गए।   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस व राजस्व विभग्ग जनता का विश्वास जीते, सर्वाधिक शिकायतें इन्हीं विभागों से जुड़ी होती है। टालमटोल न करके समस्या का निदान करें। निगम में शामिल हुई पंचायतो के विकास के लिए ठोस प्लान बनें। कार्य जमीन पर दिखे ताकि लोगों को शहर का हिस्सा बनने का एहसास हो, खानापूर्ति न हो। बराबर इसकी मानीटरिंग मैं स्वयं करूंगा। आगे गड़बड़ी मिली तो ठीक नहीं होगा। पंचायतों में बने सचिवालय का लाभ जनता को मिलना चाहिए। सिर्फ सचिवालय लिखकर इस कार्य को इतिश्री न समझा जाए। संचारी रोग नियंत्रण को अभियान के रूप में चलाया जाए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस की अब तक की कार्यप्रणाली को ठीक बताते हुए आगे भी इसी जज्बे के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक व्यवस्था को प्लान बनाकर ठीक करने का निर्देश दिया। कहा, अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जमीन कब्जा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जेल भेजा जाए। विकास कार्यो का प्रजेंटेशन डीएम, कानून व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर व बड़े प्रोजेक्ट का कमिश्रर ने दिया। बैठक में सभी स्थानीय विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जुलाई में पीएम के आने का संकेत देते हुए कहा कि सभी विभाग प्लान बना लें। समयबद्ध कार्य को पूर्ण करा लें। कार्य मे गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। पूर्ण परियोजनाएं जनता के हवाले हो तो सुखद अनुभव करें। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन करने पहुंचे। पुजारी राजेश मिश्रा ने बताया कि भैरव अष्टक मंत्र से तेल, धूप, दीपक, कपूर की महाआरती कराई गयी। बाबा का प्रसाद भेंट स्वरूप दिया गया। साथ में अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

भीम नगर स्थित चाइल्ड केयर सेंटर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान निरीक्षण भी किया। वहीं उन्होंने वहां मौजूद बच्चों व उनके परिजनों से उनका कुशलक्षेम भी जाना साथ ही बच्चों को उपहार भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत प्रधान से यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली वर्तमान में यहां पर कुल 18 बच्चे एडमिट हैं। इसके अलावा केंद्रीयकृत रसोई का निरीक्षण करने के बाद वह रात्रि 8.40 बजे वहां से काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए। रात को कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। इसके बाद उन्‍होंने रात में शहर भ्रमण भी किया। वहीं अग्निपथ योजना के दौरान काशी में फंसे लोगों को भोजन अन्‍नक्षेत्र में उपलब्‍ध कराने के प्रयास की उन्‍होंने खूब सराहना की। 

chat bot
आपका साथी