गाजीपुर मे शादी से पूर्व बदल दिया गया दूल्‍हा, भड़के लड़की पक्ष ने बरात को बनाया बंधक

सदर कोतवाली क्षेत्र के परसही गांव में बुधवार की रात आयी बारात में दिव्यांग दुल्हा देख लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने दूल्हा सहित पूरे बारात को बंधक बना लिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 10:37 AM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 10:37 AM (IST)
गाजीपुर मे शादी से पूर्व बदल दिया गया दूल्‍हा, भड़के लड़की पक्ष ने बरात को बनाया बंधक
गाजीपुर मे शादी से पूर्व बदल दिया गया दूल्‍हा, भड़के लड़की पक्ष ने बरात को बनाया बंधक
गाजीपुर, जेएनएन। सदर कोतवाली क्षेत्र के परसही गांव में बुधवार की रात आयी बरात में दिव्यांग दूल्हा देख लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने दूल्हे सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया। सुबह तक पंचायत चलती रही। नूरपुर गोहड़ा थाना नगसर से जमुना के बेटे अवधेश का विवाह परसहीं गांव निवासी हीरालाल राम की बेटी से तय था। बुधवार को जब बारात आयी तो दूल्हे को दिव्यांग देखकर लड़की के परिजन भड़क गए और शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पूरी बारात को बंधक बना लिया।

लकड़ी पक्ष के लोगों का आरोप था कि दूल्हा बदल दिया गया है। जबकि लड़का पक्ष का आरोप था कि दूल्हा बदलने का आरोप गलत है। दरअसल विवाह के दौरान हम लोगों द्वारा गहना कम चढ़ाया गया। यह बात लड़की वालों को नागवार लगी और इसी पर बात बिगड़ गई। हालांकि गांव के मानिंद लोगों ने हस्तक्षेप कर सुबह लड़की पक्ष को खर्च दिलवा कर सुबह दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी