Chandauli Panchayat Chunav Result 2021 : सिर्फ दो वोट से चकिया ब्लाक के प्रधान का चुनाव जीते ओमप्रकाश

Chandauli Panchayat Chunav Result 2021 चंदौली की चकिया ब्लाक की ग्राम सभा इसहुल का परिणाम सबसे पहले आया। यहां पर प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर दो वोट से जीते। उन्होंने निकटतम प्रत्याशी चंदन को हराया। चंदन को 468 मत मिले।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 12:39 PM (IST)
Chandauli Panchayat Chunav Result 2021 : सिर्फ दो वोट से चकिया ब्लाक के प्रधान का चुनाव जीते ओमप्रकाश
चंदौली के धानापुर मतगणना स्थल मतपत्रों की छंटनी करते कर्मचारी। परिसर में अभिकर्ताओं, प्रत्याशियों की जुटी भीड़।

चंदौली, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। जिले के नौ ब्लाकों में बनाए गए मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना कार्मिक पहले बैलेट पेपर की गड्डी तैयार करने में जुटे रहे।मतगणना स्थलों पर कोरोना से बचाव व सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता देखी गई। सिर्फ अभिकर्ताओं को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।

उत्तर प्रदेश को तीन प्रदेश के जोडऩे वाले चंदौली जीते में प्रधान पद के लिए काफी कांटे के संघर्ष में एक प्रत्याशी ने सिर्फ दो वोट से जीत दर्ज की। चंदौली की चकिया ब्लाक की ग्राम सभा इसहुल का परिणाम सबसे पहले आया। यहां पर प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर दो वोट से जीते। उन्होंने निकटतम प्रत्याशी चंदन को हराया। चंदन को 468 मत मिले।

जिले के सभी नौ ब्लाकों में मतगणना स्थल बनाए गए हैं। रविवार की सुबह छह बजे ही मतगणना कार्मिक केंद्रों पर पहुंच गए। वहीं प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता भी पहुंचे। अंदर प्रवेश से पूर्व सभी लोगों की आरटीपीआर रिपोर्ट की जांच की गई। वहीं थर्मल स्कैनर से शरीर के तापमान व पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेबल भी मापा गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खुला। इसके बाद मतपेटी को सैनिटाइज किया गया।

मतपत्रों को निकालकर पदवार अलग-अलग बंडल तैयार करने में मतगणना कार्मिक जुटे हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती की जाएगी। वार्डवार परिणाम आएंगे। इसके बाद ग्राम प्रधानों के मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए अल्फावेटिकल फार्मूला अपनाया जाएगा। पहले अक्षर से शुरू ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के वोटों की गिनती पहले की जाएगी। छोटी और कम मतदाताओं वाली ग्राम पंचायतों के परिणाम जल्दी आएंगे। प्रधान के बाद बीडीसी और सबसे अंत में जिला पंचायत सदस्य पद के मत गिने जाएंगे। दोपहर बाद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नौगढ़ में सवा एक घंटे विलंब से शुरू हुई मतगणना

नौगढ़ ब्लाक में मतगणना का कार्य सवा एक घंटे विलंब शुरू हुआ। तहसीलदार लालता प्रसाद ने सवा नौ बजे स्ट्रांग रूम का ताला खोला। वहीं कक्ष संख्या दो में पर्यवेक्षक के न आने की वजह से भी मतगणना कार्मिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्मिकों ने बताया कि अभी तक स्टेशनरी का सामान भी नहीं पहुंचा है।

मतगणना को लगाए गए हैं 341 टेबल

मतगणना के लिए कुल 341 टेबल लगाए गए हैं। शहाबगंज 33, नियामताबाद 30, चकिया 39, चंदौली 40, बरहनी 48, धानापुर 39 और चहनियां में 36, सकलडीहा में सर्वाधिक 52 और नौगढ़ में सबसे कम 24 टेबल लगाए गए हैं। 3500 कार्मिक मतों की गिनती के कार्य में जुटे हैं।

जिले में 735 ग्राम पंचायतें

जिले में 734 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 886, जिला पंचायत सदस्य के 35 पद हैं। जिले में कुल 14,42,665 हैं। 26 अप्रैल को 9,91,000 मतदाताओं ने मतदान किया था।

chat bot
आपका साथी