गाय को बचाने में बस सड़क किनारे खाई में गिरी, दर्जन भर घायल यात्री अस्‍पताल में भर्ती

गड्ढे में बस के गिरने से बस में सवार यात्री चोटिल हो गए। लगभग आधा दर्जन यात्री अपना इलाज कराकर घर लौट गए। वहीं आधा दर्जन यात्रियों को पुलिस चिरईगांव अस्पताल ले गयी। वहां डॉक्टरों ने शहर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 02:49 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 03:27 PM (IST)
गाय को बचाने में बस सड़क किनारे खाई में गिरी, दर्जन भर घायल यात्री अस्‍पताल में भर्ती
गड्ढे में बस के गिरने से बस में सवार यात्री चोटिल हो गए।

वाराणसी, जेएनएन। चौबेपुर में गाजीपुर से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर वाराणसी शहर जा रही थी। लगभग 12 बजे चौबेपुर से आगे बढ़ते ही कोदोपुर के सामने एक गाय अचानक सड़क पर आ गयी। गाया को बचाने में बाईं ओर सड़क के किनारे खाई में बस जा गिरी। गड्ढे में बस के गिरने से बस में सवार यात्री चोटिल हो गए। लगभग आधा दर्जन यात्री अपना इलाज कराकर घर लौट गए। वहीं आधा दर्जन यात्रियों को पुलिस चिरईगांव अस्पताल ले गयी। वहां डॉक्टरों ने शहर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी