भाजपा ने 10 लाख मोबाइल फोन पर भेजा जनसंवाद का लिंक, 24 जून को शाम 4.45 बजे जनसंवाद का आयोजन

24 जून को शाम 4.45 बजे जनसंवाद का आयोजन होगा। इसको केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 01:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 01:32 PM (IST)
भाजपा ने 10 लाख मोबाइल फोन पर भेजा जनसंवाद का लिंक, 24 जून को शाम 4.45 बजे जनसंवाद का आयोजन
भाजपा ने 10 लाख मोबाइल फोन पर भेजा जनसंवाद का लिंक, 24 जून को शाम 4.45 बजे जनसंवाद का आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर उपलब्धियों व ऐतिहासिक निर्णय को जनता के बीच साझा किया जाएगा। इसके लिए 24 जून को शाम 4.45 बजे जनसंवाद का आयोजन होगा। इसको केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। जिसमें जन सहभागिता से आत्मनिर्भर भारत के मोदी मंत्र का संचार किया जाएगा।

इसके लिए बूथ स्तर तक संवाद का प्लेटफार्म पार्टी ने तैयार किया है। 10 लाख लोगों के मोबाइल फोन पर लिंक भेज कर आमंत्रित किया जा रहा है।  भाजपा काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर पार्टी ने काशी क्षेत्र के 16 व गोरखपुर क्षेत्र के 12 संगठनात्मक जिलों के क्षेत्रीय, जिला व शहर पदाधिकारियों की टीमें तैयार कर ली है। कार्य विभाजन के आधार पर प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, डाटा संग्रह, मीडिया आदि संबंधित व्यवस्था सभी ने संभाल ली है। महिला, युवा, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति मोर्चे भी जुट गए हैं। किसान, प्रवासी मजदूर, व्यापारी, अधिवक्ता, लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रबुद्धवर्ग, पटरी दुकानदार, दिव्यांग, ट्रांसपोर्ट, लघु एवं सीमांत किसान, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि संगठन जोड़े जाएंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पूर्वांचल के 28 जिले में जन संवाद होगा।

जनसंवाद रैली में शामिल होने के लिए लिंक भेजा जा रहा

मोबाइल फोन पर जनसंवाद रैली में शामिल होने के लिए लिंक भेजा जा रहा है। फेसबुक अकाउंट, यू-ट्यूब चैनल व ट्वीटर के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जा रहा है।

- महेशचंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष काशी क्षेत्र।

chat bot
आपका साथी