दो दिवसीय प्रवास पर 28 को बनारस आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बूथ पर लगेगी चाय की अड़ी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को बनारस आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा ने उनके भव्य स्वागत एवं विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:14 PM (IST)
दो दिवसीय प्रवास पर 28 को बनारस आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बूथ पर लगेगी चाय की अड़ी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को बनारस आ रहे हैं।

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को बनारस आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा ने उनके भव्य स्वागत एवं विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय में भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों समेत जिला व महानगर के अध्यक्ष, महामंत्रियों की बैठक संपन्न हुई। भाजपा के प्रदेश सहसंगठन महामंत्री भवानी सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को दो दिवसीय काशी प्रवास के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों की अलग से बैठक होगी।

विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रमुखों की बैठक के साथ ही काशी क्षेत्र के नवनिॢमत कार्यालय का उद्धघाटन कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उनका प्रथम काशी आगमन हो रहा है। इसलिए उनका स्वागत भी काशी की गरिमा के अनुरूप अभूतपूर्व होना चाहिए। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नवनिर्मित काशी क्षेत्र के कार्यालय के उद्धघाटन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की अलग अलग टीम गठित कर उनकी बैठकें आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास के दौरान वाराणसी महानगर के एक मंडल की कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। जिले के एक बूथ अध्यक्ष के घर चाय पीने जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष  महेशचंद श्रीवास्तव ने की। इसमें दिलीप पटेल, रमेश जायसवाल, सुशील त्रिपाठी, प्रदीप अग्रहरि, राजेश राजभर, अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष  हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, शिवप्रकाश शुक्ला, मोहितोष नारायण सिंह, नवीन कपूर आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।

chat bot
आपका साथी