BJP की पूर्वी उत्तर प्रदेश की रैली 24 को, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोधित

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार-2 के एक वर्ष पूरे होने पर देश मे वर्चुअल रैलियां होंगी। इसके लिए काशी क्षेत्र की रैली का समय 24 जून को प्रस्तावित है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 05:21 PM (IST)
BJP की पूर्वी उत्तर प्रदेश की रैली 24 को, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोधित
BJP की पूर्वी उत्तर प्रदेश की रैली 24 को, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोधित

वाराणसी, जेएनएन। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार-2 के एक वर्ष पूरे होने पर देश मे वर्चुअल रैलियां होंगी। इसके लिए काशी क्षेत्र की रैली का समय 24 जून को प्रस्तावित है। इस रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिला व मंडल स्तर पर संपन्न वर्चुअल सभाओं व बैठकों के सफल आयोजन से उत्साहित भाजपा अब वर्चुअल रैली को कामयाब बनाने में जुट गई है। रैली में कार्यकर्ताओं, पार्टी समर्थकों के साथ ही व्यापारी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, किसान, नौजवानों, छात्र, महिलाओं, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, प्रबुद्धजनों सहित सभी वर्गों के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे की दृष्टि से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।  इस निमित्त जिला स्तर की ऑनलाइन बैठकों का क्रम शुरू हो गया है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर एकत्रित करने को कहा जाएगा। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की इस वर्चुअल रैली में भाजपा के काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के कुल 28 संगठनात्मक जिले के लोग एप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि माध्यमों से जुड़ेंगे। इनमें वाराणसी, भदोही, चंदौली, मऊ, मीरजापुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, प्रतापगढ़, सोनभद आदि जिले के लोग शामिल होंगे।

27.42 लाख परिवारों से मिले भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के परिवार सम्पर्क अभियान की काशी एवं गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर द्वारा समीक्षा की गई। काशी क्षेत्र के संयोजक दिलीप सिंह पटेल बताया कि 11 से 15 जून तक चले इस परिवार सम्पर्क अभियान के दौरान काशी क्षेत्र के कुल 337 मंडलों के 28189 बुथों में से 27666 बुथों पर 27,42,100 परिवारों से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्पर्क किया।  इसमें जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में 1828 बूथों पर 181350 परिवारों से और महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय के नेतृत्व में 1054  बुथों पर सम्पर्क अभियान चला 105100 परिवारों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर पीएम मोदी की चिठ्ठी सौंपी।

chat bot
आपका साथी