सुविधा और हर गांव व बूथ तक पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने दो जिलाध्यक्ष किए नियुक्त

भाजपा संगठन महामंत्री ने कहा कि इस बड़े जिले में संगठन ने सुविधा और हर गांव हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:02 PM (IST)
सुविधा और हर गांव व बूथ तक पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने दो जिलाध्यक्ष किए नियुक्त
सुविधा और हर गांव व बूथ तक पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने दो जिलाध्यक्ष किए नियुक्त

आजमगढ़, जेएनएन। भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संगठन महामंत्री ने कहा कि इस बड़े जिले में संगठन ने सुविधा और हर गांव, हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। लेकिन कार्यकर्ताओं का मन और भाव एक है। कहा कि पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। उसके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। जिससे एक सशक्त और समृद्धशाली भारत का निर्माण किया जा सके।

संगठन महामंत्री काशी व गोरखपुर क्षेत्र रत्नाकर व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, संजय राम, बृजेश यादव, सतेंद्र राय, अजय सिंह, पूनम सिंह, संजय यादव, अवनीश मिश्रा, जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, नागेंद्र पटेल, पवन सिंह मुन्ना, जिला मंत्री महेंद्र मौर्या, सुरेंद्र राजभर, रवि राय, आनंद सिंह, विभा बरनवाल, जूही श्रीवास्तव, गणेश साहनी, हरेंद्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद का माल्यार्पण कर और शाल भेंट किया।

रामाधीन सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू,पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ, प्रेम प्रकाश राय, शिवनाथ सिंह, डा. श्याम नारायण सिंह, लक्ष्मण मौर्या, दुर्ग विजय यादव, माला द्विवेदी, श्री कृष्ण पाल, पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, डा.अशोक आदि थे।

भाजपा पदाधिकारियों का किया सम्मान

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह सोमवार को हरहुआ स्थित एक लान में आयोजित किया गया। इसमें पदाधिकारियों को सेक्टरों में प्रवास करने का निर्देश दिया गया।

अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव संग जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सभी को अंगवस्त्र, डायरी, पेन तथा विहिप की ओर से प्रस्तावित राम मंदिर की आकृति उपहार स्वरूप दिया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र व कार्यालय मंत्री सत्यनारायण गुप्त का अभिनंदन किया गया। लोक गायक पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार ने सीएए आदि पर रचनाएं प्रस्तुत की। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मछली शहर के सांसद वीपी सरोज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, विजय जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र पटेल, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, अखंड सिंह, मीना तिवारी आदि थीं।

chat bot
आपका साथी