बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने किया विधि विधान से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन

मां विंध्यवासिनी के धाम में बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने गुरुवार को विधि विधान से दर्शन पूजन किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 10:05 PM (IST)
बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने किया विधि विधान से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन
बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने किया विधि विधान से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन

मीरजापुर, जेएनएन। मां विंध्यवासिनी के धाम में बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने गुरुवार को विधि विधान से दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन उनके तीर्थपुरोहित पशुपति मिश्रा व बद्री मिश्रा ने कराया। पूजन से बाहर निकलने पर विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक व प्रह्लादु मिश्र ने राज्यपाल को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद कुछ समय के लिए वे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के आवास पर भी गए। इस दौरान उन्होंने विधायक की माता के देहावसान पर परिवार को सांत्वना दी।

इससे पूर्व बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने काशी में बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन किए थे। राज्‍यपाल ने कहा कि जिसके पास 56 इंच का सीना है वही अनुच्छेद 370 हटा सकता है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है।
कश्मीर के मौजूदा हालात पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर राज्यपाल फागु चौहान ने कहा कि जो काम कोई नहीं कर पाया उसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिखाया है। वह गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। बताया कि बाबा के दर्शन का मुख्य उद्देश्य था कि देश में सुख-शांति बनी रहे। यहां दर्शन के बाद वह मीरजापुर चल गए जहां उन्होंने मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी