आजमगढ़ में नकल माफिया और सपा नेता इसरार अहमद की संपत्ति कुर्क, दो गाड़ी और घर का सामान जब्‍त

टीईटी परीक्षा में नकल कराने में शामिल होने के आरोपित आजमगढ़ के सपा नेता एवं रानी की सराय ब्लाक के पूर्व प्रमुख इसरार अहमद की चार लग्जरी जन वाहन समेत सारी संपत्ति पुलिस ने शनिवार को कुर्क कर ली।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 06:06 PM (IST)
आजमगढ़ में नकल माफिया और सपा नेता इसरार अहमद की संपत्ति कुर्क, दो गाड़ी और घर का सामान जब्‍त
आजमगढ़ में नकल माफिया और सपा नेता इसरार अहमद की संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस टीम।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। टीईटी परीक्षा में नकल कराने में शामिल होने के आरोपित सपा नेता एवं रानी की सराय ब्लाक के पूर्व प्रमुख इसरार अहमद की चार लग्जरी जन वाहन समेत सारी संपत्ति पुलिस ने शनिवार को कुर्क कर ली। वाहनों को थाने भेजवा दिया, जबकि बाकी सामान वाहनों पर लदवाकर ले जाने की तैयारी कर रही थी।

कुर्की के लिए सम्मोपुर में फोर्स पहुंचते ही हड़कंप मच गया। नकल कराने में नाम सामने आने के बाद से इसरार फरार चल रहा है। इसरार अहमद सहित चार फरार आरोपितों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन उसके बाद भी आरोपित हाजिर नहीं हुए। इसके बाद इसरार अहमद के घर पुलिस पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की।

जनवरी माह में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने का जिले में बड़ा प्रयास हुआ था। पुलिस ने प्रकरण का राजफाश किया और लगभग 51 लाख रुपये के चेक व कैश की बरामदगी दिखाने के साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने चार लोगों को फरार बताया था। जिन्हें दो माह के लंबे समय के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रकरण की विवेचना सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी कर रहे थे। आरोपितों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे जिसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं चार आरोपी अब भी फरार चल रहे है।

फरार आरोपियों में पूर्व प्रमुख सपा नेता इसरार अहमद, महराजगंज थाने के सिंघवारा खास गांव निवासी जगजीवन, शहर के आहोपट्टी गांव निवासी सुनील यादव और शहर के रैदोपुर गांव निवासी तुषार सिंह शामिल हैं। यहीं नहीं पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक माह पूर्व कार्रवाई कर चुकी है। इनके घर पर नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी आरोपी ना तो गिरफ्तार हुए और न ही कोर्ट में समर्पण किया। ऐसे में अब पुलिस ने इन फरार आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई के लिए अदालत में अपील की। पुलिस ने इसरार अहमद के नाम पर चार चार पहिया वाहन व घर में रखे सामानों को कुर्क किया।

chat bot
आपका साथी