मानसून की आहट के बीच तापमान में कमी का दौर शुरू, नमी का बढ़ा स्‍तर करा सकता है पूर्वांचल में बारिश

वाराणसी में मानसूनी सक्रियता का दौर अब शुरू होने की ओर है सोनभद्र से आगे मानसूनी सक्रियता अब सप्‍ताह भर में लोगों को राहत देने लगेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में भी कमी का दौर शुरू हो जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 11:13 AM (IST)
मानसून की आहट के बीच तापमान में कमी का दौर शुरू, नमी का बढ़ा स्‍तर करा सकता है पूर्वांचल में बारिश
मौसम का रुख बदलने के साथ ही मानसून का दौर भी आने जा रहा है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और बारिश के संकेत दिए हैं। अब अगले दो दिनों में मानसून के आगे बढ़कर पूर्वांचल में पहुंचने की उम्‍मीद है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि इस बार मानसून तय समय से करीब सप्‍ताह भर तक की देरी से पूर्वांचल में पहुंचा है। अब मानसून का क्रम दोबारा शुरू होने की ओर है। मानसून लगभग सप्‍ताह भर पूर्व सोनभद्र के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश में दस्‍तक दे चुका था। अब मानसून आखिरकार पूर्वांचल में दस्‍तक देने की ओर है। इस माह के आखिर तक पूरे उत्‍तर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू हो जाएगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। न्‍यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री कम रहा। इस दौरान 30 मिमी तब बारिश के बाद तापमान में कमी भी आई है तो दूसरी ओर उमस में भी बारिश के बाद इजाफा दर्ज किया गया है। आर्द्रता अधिकतम 77 फीसद और न्‍यूनतम 51 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही का रुख बना होने के साथ ही तापमान में भी कमी का अंदेशा है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बारिश का अंदेशा जताया है।

मौसम विभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही के संकेत दिए हैं। जबकि मानसून के आगमन के संकेतों के बीच वातावरण में नमी का स्‍तर बढ़ गया है। अब मानसूनी सक्रियता के बीच उमस का दौर भी चल रहा है। जल्‍द ही बादलों की आवाजाही के बीच गर्मियों का असर भी कम होने की ओर है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही मौसम का रुख बदलेगा और बूंदाबांदी की ओर मौसम का रुख हो जाएगा। इसकी वजह से तापमान में भी कमी शुरू हो जाएगी। वहीं बीस दिनों बाद सावन मास ही शुरुआत के साथ ही मौसम का रुख और बेहतर होने लगेगा। 

chat bot
आपका साथी