काशी में व्यापारियों ने लगाई गुहार, एडीजी साहब! कानून-व्यवस्था सुधारें Varanasi news

महानगर उद्योग व्यापार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीजी जोन ब्रजभूषण से मिलकर कानून-व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई।

By Edited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 10:06 AM (IST)
काशी में व्यापारियों ने लगाई गुहार, एडीजी साहब! कानून-व्यवस्था सुधारें Varanasi news
काशी में व्यापारियों ने लगाई गुहार, एडीजी साहब! कानून-व्यवस्था सुधारें Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। महानगर उद्योग व्यापार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीजी जोन ब्रजभूषण से मिलकर कानून-व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई। कहा- बढ़ते अपराध के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार के लिए और प्रयास की जरूरत है। जवाब में अपर पुलिस महानिदेशक बोले, जल्द मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने शहर में बढ़ते अपराध व यातायात जाम की समस्या पर चर्चा की। प्रमुख उद्यमी आरके चौधरी ने आपराधिक वारदातों पर चिंता जताई।

कहा-अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। आए दिन कहीं न कहीं आपराधिक वारदात हो रहे हैं। प्रेमनाथ मिश्र ने एक्टिव पुलिसिंग को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। श्रीनारायण खेमका की ओर से पूर्व की तरह सभी थानों पर क्षेत्रीय व्यापार मंडल की माहवार बैठक शुरू करने का सुझाव दिया गया। व्यापारी अनुज डिडवानिया ने प्रशासन की कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण न होने पर ध्यान देने की बात कही।

अशोक जायसवाल ने गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट पर भीड़ को नियंत्रित करना जरूरी बताया। उन्होंने सभी मार्गो पर ट्रैफिक पुलिस के तैनाती का समय रात आठ की जगह दस बजे तक करने का सुझाव दिया। चर्चा के दौरान व्यापारियों के सुझावों पर एडीजी ने जल्द से जल्द अफसरों संग बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान घनश्याम जायसवाल, राजेश भाटिया, यूआर सिंह, गोकुल शर्मा, अजय गुप्त, डा. अंजनी मिश्र, पंकज अग्रवाल, नीरज पारिख, रवि सर्राफ, आनंद खंडेलवाल आदि मौजूद रहे थे।

chat bot
आपका साथी