वाराणसी में वैलेंटाइन डे से पूर्व मनचलों पर लगाम, जानिए पुलिस क्‍या कर रही है इंतजाम

वाराणसी में सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके तहत एंटी रोमियो स्क्वाएड टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 8228 स्कूल व कालेजों के आस-पास 6070 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई व 152 को गिरफ्तार किया गया।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:31 PM (IST)
वाराणसी में वैलेंटाइन डे से पूर्व मनचलों पर लगाम, जानिए पुलिस क्‍या कर रही है इंतजाम
नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है।

वाराणसी, जेएनएन। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही 'बेटी बचाओ' की नौबत आ गई है। जी हां, यह सच है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में मनचले बेलगाम हैं इसकी बानगी सामने आई आंकड़ों के साथ ही। हालांकि, सुकून की बात यह है कि पुलिस की तेज नजरों से बेलगाम मनचले अब बच नहीं पा रहे हैं। मिशन शक्ति के सक्रिय होने के बाद से ही  पुलिस और प्रशासन की नजरें मनचलों पर टेढी हो गई हैं।

अब माह भर तक पुलिस प्रशासन की और भी सख्‍ती रहेगी ताकि पीएम के संसदीय क्षेत्र को भय और अपराध मुक्‍त बनाया जा सके। नए वर्ष के आयोजन के साथ ही वैलेंटाइन डे पर छेड़खानी के मामलों को देखते हुए पुलिस अभी से सक्रिय है। नए वर्ष में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को अब और गति दी जजा रही है। एंटी रोमियो स्क्वाएड टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में 8228 स्कूल व कालेजों के आस-पास 6070 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई व 152 को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 34574 को सख्त हिदायत दी गई। सार्वजनिक स्थान पर अश्लील टिप्पणी करने पर नौ शोहदों पर अश्लील हरकत करने के आरोप में कार्रवाई की जा चुकी है। 

इस बाबत नोडल अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने जागरण को बताया कि मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान में हर महीने अलग अलग थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर जागरुक किया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा के लिए 37 कालेज व स्कूल में बालिकाओं व महिलाओं जागरुक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य  छात्र, छात्राओं, अध्यापिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, अध्ययन स्थल, कार्यस्थल पर शारीरिक, मानसिक एवं यौन उत्पीडऩ से संरक्षण विषयक विधिक प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना है। 

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करके मामलों का जल्‍द निस्‍तारण किया जा रहा है। वहीं दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई भी प्राथमिकता के आधार पर ही जा रही है। अब अपराध सिद्ध होने के बाद आरोपित की फोटो भी चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा जिससे पता चल सके कि अपराधी कौन है।

chat bot
आपका साथी