उभ्भा पीडि़तों की दुखती नब्ज पर सपाजनों ने रखा हाथ, बांटा चेक Sonbhadra news

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 09:32 AM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 05:58 PM (IST)
उभ्भा पीडि़तों की दुखती नब्ज पर सपाजनों ने रखा हाथ, बांटा चेक Sonbhadra news
उभ्भा पीडि़तों की दुखती नब्ज पर सपाजनों ने रखा हाथ, बांटा चेक Sonbhadra news
सोनभद्र, जेएनएन। घोरावल के उभ्भा गांव में नरसंहार के पीडि़तों को मंगलवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व्यासजी गोंड़ के नेतृत्व में चेक का वितरण किया गया। चेक वितरण के लिए सपा की तरफ से उभ्भा गांव में पंडाल लगाया गया था। दोपहर एक बजे चेक वितरण शुरू हुआ। उभ्भा में भूमि कब्जा करने के दौरान चली गोली में दस आदिवासियों की मौत हो गई थी। इनके आश्रितों को एक-एक लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये का चेक दिया गया।
 व्यासजी गोंड़ ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आदिवासियों व गरीबों की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा ने उभ्भा पीडि़तों की मदद कर यह जता दिया है कि गरीबों व आदिवासियों का कोई भला कर सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है। राबट््र्सगंज व घोरावल के पूर्व विधायक क्रमश: अविनाश कुशवाहा व रमेश चंद्र दुबे ने केंद्र व राज्य में स्थित भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। बोले, इस सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। हत्या, दुराचार, लूट, डकैती की घटना आम हो गई है। यदि सपा सरकार होती तो उभ्भा जैसे बड़े मामले में मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये सहायता राशि मुहैया कराई जाती। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, श्याम बिहारी यादव, बुद्धिनारायण यादव, रवि गोंड़, रमेश ङ्क्षसह यादव, जुबेर आलम, सनी पटेल, राजेश यादव, अनिल प्रधान, फारूक अली, राजनाथ यादव आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री सईद कुरैशी ने किया।

केरवा के परिजनों को नहीं मिली सहायता राशि
उभ्भा में 17 जुलाई को हुए नरसंहार में दस लोगों की मौत हो गई थी जबकि 28 लोग घायल हुए थे। घायलों में उभ्भा के केरवा का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। उसने चार दिन पूर्व दम तोड़ दिया। सपा के सहायता राशि की सूची में उसका नाम नहीं रहा। जिसकी वजह से उसके परिवार के सदस्यों को सहायता राशि नहीं मिल सकी। हालांकि सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव का कहना था कि चेक आने के बाद केरवा की मौत हुई है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी गई है। जल्द ही उसके परिवारवालों को एक लाख का चेक वितरित कर दिया जाएगा।
chat bot
आपका साथी