55 करोड़ की लागत से आशापुर में बनेगा आरओबी

वाराणसी : गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सलेमपुर सहित पूर्वाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कारण कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 01:59 AM (IST)
55 करोड़ की लागत से आशापुर में बनेगा आरओबी
55 करोड़ की लागत से आशापुर में बनेगा आरओबी

वाराणसी : गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सलेमपुर सहित पूर्वाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कारण कि ट्रेनों के दिन-रात आवागमन के चलते हर क्षण जाम की समस्या से जूझते आमजन के लिए मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल राहत का सबब बनी है। उनके निर्देश पर राज्य सेतु निगम ने आशापुर में 650 मीटर लंबा आरओबी बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। विभागीय अफसरों की मानें तो माह के अंत तक आरओबी के लिए हरी झंडी मिल जाएगी।

कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम ने इसके लिए लगभग 55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। आरओबी के बन जाने से पूर्वाचल जाने वाले लोगों को एक ओर जहां जाम से राहत मिलेगी वहीं, दूसरी ओर उनका समय भी बचेगा। मसलन, 24 घंटे के अंदर दर्जनों ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। यदि एक ट्रेन के आने से जाने तक के समय का आकलन किया जाए तो 24 घंटे में लगभग चार से पांच घंटे लोगों का समय जाम में ही बरबाद हो जाता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री से यह पीड़ा साझा की। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने पिछले दिनों सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक से वार्ता की थी। उनकी पहल के बाद राज्य सेतु निगम ने आरओबी के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया।

नंबर गेम

650

मीटर लंबा होगा आरओबी

55

करोड़ बजट का प्रस्ताव

12

जिले होंगे लाभान्वित

2

दर्जन से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं

2

घंटे की यात्रा में 30 मिनट बचेगा

वर्जन

''आमजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए आशापुर में 650 मीटर का आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया है। 55 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।''

-डीआर विद्यार्थी, मुख्य परियोजना प्रबंधक, राज्य सेतु निगम।

chat bot
आपका साथी